किशोरी से अभद्र व्यवहार करने वाला गिरफ्तार

किशोरी से अभद्र व्यवहार करने वाला गिरफ्तार

Anita Peddulwar
Update: 2021-05-07 07:20 GMT
किशोरी से अभद्र व्यवहार करने वाला गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सक्करदरा क्षेत्र में एक किशोरी से अभद्र व्यवहार करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम प्रफुल्ल रामेश्वर उघडे (22)  है। पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय किशोरी ने सक्करदरा थाने में आरोपी प्रफुल्ल उघडे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित किशोरी ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात करीब 8 बजे वह घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपी उसके घर में मौका पाकर प्रवेश किया।  वह किशोरी से अभद्र व्यवहार करने लगा। किशोरी के विरोध करने पर वह उससे मारपीट करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। वह जाते समय किशोरी को देख लेने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर सक्करदरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
 

Tags:    

Similar News