देरी से कार्यालय पहुंचने वाले कर्मियों की खैर नहीं, होगी कार्रवाई

देरी से कार्यालय पहुंचने वाले कर्मियों की खैर नहीं, होगी कार्रवाई

Anita Peddulwar
Update: 2021-03-04 10:14 GMT
देरी से कार्यालय पहुंचने वाले कर्मियों की खैर नहीं, होगी कार्रवाई

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  कामठी नप के उपाध्यक्ष अहफाज अहमद ने कर्मचारियों के कामकाज के समय पर ध्यान केंद्रित कर देरी से दफ्तर पहुंचने वाले कर्मचारियों के हाजरी रजिस्ट्रर पर रेड मार्क करना आरंभ किया है। यदि कोई कर्मचारी लगातार तीन दिन कार्य स्थल पर देरी से पहुंचने पर एक दिन का वेतन काटा जाएगा।  हालांकि यह कार्य संबंधित विभाग के अधिकारी का होता है। लेकिन ज्यादातर शासकीय कार्यालयों में कर्मचारी देरी से पहंुचने तथा कार्यालयीन समय में बाहर नजर आते हैं। सभी कार्यालय में थंब मशीन उपलब्ध नहीं रहने से कर्मचारी भी इसका पूरा-पूरा फायदा लेते हैं।

शासकीय नियम अनुसार राज्य सरकार के सभी कार्यालयों का समय 9.45 से लेकर 6.15 बजे तक होता है। लेकिन कुछ ही कर्मचारी समय पर कार्यालय में पहंुच पाते हंै। इसकी दखल लेते हुए सोमवार से उपाध्यक्ष ने सुबह 9.30 बजे कार्यालय पहंुचकर हाजरी रजिस्ट्रर कर्मचारियों से बुलाकर 9.45 बजे के बाद कार्यालय पहंुचने वाले कर्मचारियों के नाम के आगे रेड मार्क लगाना शुरू किया है। उपाध्यक्ष ने बताया कि राज्य शासन कर्मचारियों के वेतन के लिए करोडों रुपए खर्च कर इन्हें वेतन के स्वरूप में देता है। कर्मचारियों ने प्रमाणिकता से समय पर कार्यालय आकर काम करना चाहिए।
  

Tags:    

Similar News