कार्यकर्ताओं के सामने गडकरी का छलका दर्द

कार्यकर्ताओं के सामने गडकरी का छलका दर्द

Anita Peddulwar
Update: 2021-04-07 09:53 GMT
कार्यकर्ताओं के सामने गडकरी का छलका दर्द

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  नागपुर जिला परिषद और विधानपरिषद के स्नातक चुनाव में मिली करारी हार पर केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी का  भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दर्द छलक पड़ा। उन्होंने पार्टी नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि, जात-पात और गुटबाजी की राजनीति पार्टी में नहीं होनी चाहिए। हमारे हाथ से जिला परिषद फिसल गई, स्नातक चुनाव में अपेक्षित सफलता नहीं मिली। आत्मपरीक्षण कर पार्टी में उत्तम वातावरण तैयार करें। गुटबाजी का विचार न करें।

उन्होंने आगामी मनपा चुनाव के लिए एकजुटता के साथ काम कर जीतने का आह्वान किया। वीसी के माध्यम से गडकरी ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद साधा। कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष व विधायक प्रवीण दटके, वरिष्ठ नेता प्रा. योगानंद काले, सांसद विकास महात्मे, पूर्व सांसद अजय संचेती आदि उपस्थित थे। गडकरी ने कहा कि, सबका साथ, सबका विकास के रूप में काम करते समय दलित, पीड़ितों को प्राथमिकता से न्याय मिलना चाहिए। इसके लिए हमें काम करना है। अपने विचार, आदर्श और सिद्धांत अनुसार हमें बर्ताव करना चाहिए। बुरे दिनों में एकजुटता के साथ रहना संभव है, लेकिन अच्छे दिन में वह कठिन होता है। 

 

Tags:    

Similar News