नागुपुर: मानसून अभी भी डटा पर नहीं होगी बारिश

नागुपुर: मानसून अभी भी डटा पर नहीं होगी बारिश

Anita Peddulwar
Update: 2020-10-23 04:26 GMT
नागुपुर: मानसून अभी भी डटा पर नहीं होगी बारिश

डिजिटल डेस्क, नागपुर।नागपुर में गुरुवार की देर शाम और शुक्रवार की तड़के सुबह गुलाबी ठंड की स्थिति सर्दी के आगमन का संकेत दे रही है, लेकिन मानसून वापसी की अभी घोषणा नहीं हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले कुछ सालों से मानसून की वापसी में देरी हो रही है। आमतौर पर मानसून वापसी की नागपुर में 14 अक्टूबर मानी जाती है। इस वर्ष 20 अक्टूबर तक इसे बढ़ाया गया। अब 25 अक्टूबर के करीब मानसून वापसी की संभावना जताई जा रही है, जबकि फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।  

दिन-रात में 15 डिग्री का अंतर : गुरुवार को 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़त होने से अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। गुरुवार को दिन और रात के तापमान में 14.9 डिग्री सेल्सियस का अंतर था।
 

Tags:    

Similar News