नैवेद्यम इस्टोरिया मंगल कार्यालय 10 मार्च तक सील

नैवेद्यम इस्टोरिया मंगल कार्यालय 10 मार्च तक सील

Anita Peddulwar
Update: 2021-02-23 05:07 GMT
नैवेद्यम इस्टोरिया मंगल कार्यालय 10 मार्च तक सील

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कलमना रोड स्थित नैवेद्यम इस्टोरिया मंगल कार्यालय को 10 मार्च तक सील किया गया है। यहां के कर्मचारियों की कोविड जांच कराई गई, जिसमें 8 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद मनपा के लकड़गंज जोन कार्यालय की टीम ने सीलिंग की कार्रवाई की है।

आदिवासी छात्रावास सेंटर में जांच
सहायक आयुक्त साधना पाटील ने बताया कि मंगल कार्यालय के कर्मचारियों की अादिवासी छात्रावास सेंटर में कोविड टेस्ट कराई गई। जांच में सभी 8 कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए, जिसमें रसोईघर में कार्यरत कर्मचारी भी शामिल हैं। मंगल कार्यालय परिसर को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया गया है। जोन सहायक आयुक्त साधना पाटील के मार्गदर्शन में जोनल स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रश्मि भेसारे, उप-अभियंता अजय पाझारे, कनिष्ठ अभियंता जगदीश बावनकुले ने कार्रवाई को अंजाम दिया। मनपा आयुक्त राधाकृष्णन बी. के आदेश पर शहर के सभी मंगल कार्यालयों का जांच अभियान शुरू किया गया है। जिन मंगल कार्यालयों में साेशल डिस्टेंसिंग व मास्क का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है, उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है।

गलत जानकारी प्रसारित कर गुमराह करने का प्रयास कर रही मनपा
मेरे मंगल कार्यालय के 8 कर्मचारी पॉजिटिव आने की बात गलत है। इसमें केवल एक कर्मचारी हमारा है। अन्य 6 कांट्रैक्ट लेबर हैं, जो लोडिंग-अनलोडिंग का काम करते हैं। मनपा ने 8 कर्मचारी पॉजिटिव आने की बात प्रसारित कर गुमराह किया है। पांच दिन पूर्व एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। दूसरे दिन निजी लैब में टेस्ट कराने पर निगेटिव रिपोर्ट आई। -श्रेयंस कामदार, संचालक, नैवेद्यम इस्टोरिया

Tags:    

Similar News