हार्ट फेल होने से नीलगाय की मौत

नागपुर हार्ट फेल होने से नीलगाय की मौत

Anita Peddulwar
Update: 2022-09-29 05:16 GMT
हार्ट फेल होने से नीलगाय की मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर । शहर के रास्तों पर पहुंची नीलगाय को 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सफल रेस्क्यू तो कर लिया गया, लेकिन वन विभाग उसकी जान नहीं बचा सका। रात को हार्ट फेल होने से उसकी मौत हो गई। नीलगाय का पोस्टमार्टम करने के बाद उसके पेट में बच्चा होने की जानकारी है। मंगलवार को सोनेगांव परिसर में एक नीलगाय को देखा गया था। वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई थी। सड़कों पर भागने के कारण नीलगाय की किसी वाहन से टक्कर भी हुई थी। वहीं, आवारा श्वान भी उसके पीछे पड़े थे। श्वानों ने उसे काटा भी था। वन विभाग ने बड़ी मशक्कत के बाद उसे नाले में जाल लगाकर पकड़ा था। फिर उसे सेमिनरी हिल्स की टीटीसी में भेजा गया था। यहां रात को हार्ट फेल होने से उसकी मौत हो गई। 


 
 
 

Tags:    

Similar News