बालिका से छेड़खानी करनेवाले पुलिसकर्मी की पिटाई

बालिका से छेड़खानी करनेवाले पुलिसकर्मी की पिटाई

Anita Peddulwar
Update: 2020-09-23 06:27 GMT
बालिका से छेड़खानी करनेवाले पुलिसकर्मी की पिटाई

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मानकापुर क्षेत्र में एक महिला और उसकी 15 वर्षीय बेटी से छेड़खानी करने वाले पुलिसकर्मी की बस्ती के लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी पुलिसकर्मी का नाम विलास गायकवाड़ (50) है। आरोपी ने थाने में पहुंचते ही सीने में दर्द होने की शिकायत की। उसे मानकापुर पुलिस ने मेयो अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस की निगरानी में उपचार जारी है। 

पुलिस कह रही है-शराब के नशे में हरकत की 
पीड़ित बालिका और उसकी मां की शिकायत पर मानकापुर थाने में आरोपी पुलिसकर्मी विलास गायकवाड़ पर छेड़छाड़ और पोक्सो (बाल उत्पीड़न) का मामला दर्ज कर लिया गया है। मानकापुर पुलिस का कहना है कि आरोपी ने शराब के नशे में यह हरकत की है। 

मां को बचाने दौड़ी थी
घटना 21 सितंबर की रात में होने की जानकारी मानकापुर पुलिस ने दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, विलास गायकवाड़ पुलिस विभाग में कार्यरत है। वह मानकापुर क्षेत्र में रहनेवाली परिचित महिला के घर उससे मिलने गया। वहां पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोपी पुलिसकर्मी महिला के साथ बदसलूकी करने लगा। यह देखकर महिला की 15 वर्षीय बेटी बीच-बचाव करने दौड़ी। आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ भी बदसलूकी किया। 
 
महिला के साथ नोंच-खसोट
आरोप है कि आरोपी ने महिला को कई जगह नाखूनों से खरोंच दिया। पुलिसकर्मी की इस तरह की हरकतें देखकर मां- बेटी ने शोर मचाया, तो बस्ती के लोग जमा हो गए। आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ जल्द कार्रवाई होगी। मानकापुर के वरिष्ठ थानेदार गणेश ठाकरे के मार्गदर्शन में मामले जांच की जा रही है। 

बस्ती के लोगों ने की धुनाई 
बालिका के शोर मचाने पर बस्ती के लोग जमा हो गए। बताया जाता है कि भीड़ ने पुलिसकर्मी गायकवाड़ की अच्छी-खासी धुनाई कर दी। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। आरोपी गायकवाड़ को मानकापुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामला दर्ज होते ही वह सीने में दर्द होने की शिकायत करने लगा। मानकापुर के पुलिसकर्मी उसे मेयो अस्पताल लेकर गए, जहां प्राथमिक जांच के बाद डाक्टरों ने भर्ती करने की सलाह दी। आरोपी की तबीयत ठीक होेने पर उसे पुलिस गिरफ्त में लिया जाएगा। 
 

Tags:    

Similar News