देह व्यापार कराने वाली महिला दलाल गिरफ्तार

मामला दर्ज देह व्यापार कराने वाली महिला दलाल गिरफ्तार

Anita Peddulwar
Update: 2022-06-24 07:55 GMT
देह व्यापार कराने वाली महिला दलाल गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महिलाओं और युवतियों से देह व्यापार कराने वाली महिला दलाल कविता आनंद बांते (50) को बुधवार को जाल बिछाकर अपराध शाखा पुलिस विभाग के सामाजिक सुरक्षा दस्ते ने कार्रवाई की। तीन पीड़ित युवतियों को आरोपी महिला की चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में लिया गया। आरोपी महिला कविता बांते पर यह दूसरी बार कलमना थाने में कार्रवाई की गई। इसके पहले भी कविता के खिलाफ कलमना थाने में देह व्यापार कराने का मामला दर्ज है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अपराध शाखा पुलिस विभाग के सामाजिक सुरक्षा दस्ते की पुलिस निरीक्षक ललिता तोडासे को गुप्त सूचना मिली कलमना स्थित चिखली चौक में कविता बांते कुछ युवतियों व महिलाओं से देह व्यापार कराती है। पुलिस के पंटर (नकली ग्राहक) ने कविता से युवतियों के बारे में बातचीत की, उसने एक युवती का 1 हजार में बातचीत की। पंटर ने 3 युवतियों की मांग की। उसने 3 हजार रुपए लेकर 3 युवतियों को चिखली चौक में बुलाया। इस दौरान जाल बिछाकर बैठी पुलिस ने कविता बांते को दबोच लिया। तीनों युवतियों को हिरासत में लिया गया। कलमना थाने में धारा 4, 5 के तहत मामला दर्ज किया गया।  
 

Tags:    

Similar News