गिट्टीखदान में छापा, 16 सटोरिए गिरफ्तार

गिट्टीखदान में छापा, 16 सटोरिए गिरफ्तार

Anita Peddulwar
Update: 2020-07-22 06:07 GMT
गिट्टीखदान में छापा, 16 सटोरिए गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गिट्टीखदान के उत्थान नगर गोरेवाड़ा चौक परिसर में चल रहे मटका अड्डे पर पुलिस ने छापा मारा। यहां से संचालक सहित 16 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों में  अड्डा संचालक अब्दुल सागीर अब्दुल शमीम, सोहेल शेख अब्दुल सगीर, समीर शेख , रशीद अहमद, ब्रिजेश सिंह, रूप सिंह ठाकुर, फैजल खान, मंसूर कुरैशी, जयंत थूल, फ्रांसिस डोरे, सुनील कन्नौजिया, भावेश शुक्ला, गुड्डू तारीब, अरुण नगरारे, मनोहर मंडपे और शामराव धुर्वे शामिल हैं। इन आरोपियों से पुलिस ने नकदी, वाहन व मोबाइल सहित करीब 84 हजार 205 रुपए का माल जब्त किया है। पुलिस परिमंडल 2 की उपायुक्त विनीता साहू के मार्गदर्शन में गिट्टीखदान के थानेदार सुनील चव्हाण के नेतृत्व में उपनिरीक्षक साजिद अहमद व सहयोगियों ने कार्रवाई की।

Tags:    

Similar News