सौतेले भाई ने लूटी इज्जत, बालिका से दुष्कर्म

सौतेले भाई ने लूटी इज्जत, बालिका से दुष्कर्म

Anita Peddulwar
Update: 2021-05-19 07:44 GMT
सौतेले भाई ने लूटी इज्जत, बालिका से दुष्कर्म

डिजिटल डेस्क, नागपुर।   जरीपटका में 5 और पारडी में 14 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। जरीपटका में सौतेले भाई ने बहन की आबरू से खिलवाड़ किया। पारडी में बालिका को घर में अकेले देखकर आरोपी मयूर नागदेवे प्रवेश कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी मयूर नागदेवे का गिरफ्तार किया है।

रिश्ते को किया कलंकित
पुलिस सूत्रों के अनुसार जरीपटका में दंपति के तलाक होने के बाद पिता के पास रह रही 5 वर्षीय बालिका से उसके सौतेले भाई ने जबरन दुष्कर्म किया। रिश्तों को कलंकित करने वाली इस घटना में पुलिस ने 15 वर्षीय नाबालिग आरोपी पर मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है।  पीड़ित बालिका की मां ने वर्ष 2014 में एक युवक से प्रेम विवाह किया था। शादी के एक वर्ष बाद उसे बेटी हुई। बेटी की पैदाइश के बाद उसके पति के साथ घरेलू कलह शुरू होने पर महिला उसे छोड़कर मायके चली गई। दोनों के बीच तलाक हो गया।  महिला के तलाकशुदा पति ने दूसरी महिला से प्रेमविवाह कर लिया। इस महिला के पहले पति का 15 वर्षीय बेटा है। पीड़ित बालिका अपने पिता के साथ रहती थी। बालिका का सौतेला भाई कुछ दिनों से उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। 15 मई को सौतेले भाई ने बालिका से जबरन दुष्कर्म किया। इसके बारे में बालिका ने अपनी मां को बताया। बालिका की मां ने पहले पति के घर पर जाकर घटना के बारे में पूछताछ की। घटना के बारे में पता चलने पर बालिका की मां उसे जरीपटका थाने ले जाकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया है।

बालिका से दुष्कर्म, नहीं बताने की दी थी धमकी
पुलिस सूत्रों के अनुसार 14 वर्षीय बालिका को अप्रैल माह में आरोपी मयूर नागदेवे घर में अकेला देखकर घुस गया। आरोपी ने बालिका से जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को कुछ बताने पर उसने बालिका के माता-पिता और भाई को जान से मारने की धमकी दी। इस डर के कारण बालिका ने घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। बालिका घटना के बाद से गुमशुम रहने लगी। बेटी को गुमशुम देखकर मां ने उसे प्यार दुलार से पूछताछ की तो उसने आरोपी मयूर की करतूत के बारे में सबकुछ बता दिया। बालिका की मां ने यह बात परिजनों को बताई। उसके बाद परिजन पारडी थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने सोमवार को आरोपी मयूर नागदेवे के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
 

Tags:    

Similar News