नागपुर रेड जोन की तरफ, सुबह से ही चटक रही धूप

नागपुर रेड जोन की तरफ, सुबह से ही चटक रही धूप

Anita Peddulwar
Update: 2019-05-10 05:52 GMT
नागपुर रेड जोन की तरफ, सुबह से ही चटक रही धूप

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गर्मी की प्रचंडता के कारण नागपुर रेड जोन के करीब पहुंच रहा है। शुक्रवार की सुबह से ही सूरज आग उगल रहा है।  सुबह कामकाज के लिए निकलने वाले लोगों को गर्म हवा थपेड़े झेलने पड़ रहे हैं।  गुरुवार को भी अमूमन यही हाल था। शहरवासियों को गर्म हवा झेलनी पड़ी। शुक्रवार को दिन भर चिलचिलाती धूप से सामना होने की संभावना है। गर्म हवा के थपेड़े दिन भर परेशान कर सकते हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को गर्मी का एहसास ज्यादा हो सकता है। तापमान 45 डिग्री के आस-पास रहेगा। चिलचिलाती धूप से लू लगने का प्रमाण बढ़ सकता है। 

एसी,कूलर भी नहीं कर रहे काम
उल्लेखनीय है सप्ताह भर पूर्व फोनी के चलते मौसम में परिवर्तन आया था। उस दौरान बढ़ता तापमान अचानक नीचे गिरने से लोगों ने कुछ राहत महसूस की थी लेकिन सूरज के तेवर फिर से तेज होने से धूप चटकने लगी है। लोग गर्मी से राहत पाने की जद्दोजहद कर रहे हैं। एसी और कूलर भी राहत  नहीं दो पा रहे हैं। शीतपेय की दुकानों में शाम होते ही भीड़ बढ़ रही है। नारियल पानी, गन्ना रस और नींबू पानी की मांग इन दिनों काफी बढ़ गई है।

इधर  डेढ़ घंटे देरी से पहुंची इंडिगो की उड़ान
कोलकाता से नागपुर आनेवाली इंडिगो की उड़ान 6ई 663 गुरुवार को डेढ़ घंटे देरी से पहुंची। आम तौर पर यह उड़ान कोलकाता से रात 8 बजे उड़ान भरती है और 10 बजे नागपुर पहुंचती है। गुरुवार को इस फ्लाइट ने 9 बज कर 35 मिनट पर उड़ान भरी और रात 11 बज कर 35 मिनट पर लैंड किया। फ्लाइट में बैठे यात्रियों ने बताया कि कोलकाता एयरपोर्ट पर एयरइंडिया की एक उड़ान रोक दी गई थी, जिसके चलते इस फ्लाइट काे उड़ान भरने का सिग्नल नहीं दिया गया। देरी के कारण यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। इसी प्रकार गो एयर की भी एक फ्लाइट आधा घंटा देरी से पहुंची।
 

Tags:    

Similar News