नागपुर : पुलिस को देखकर भाग रहे दो चोर दबोचे गए

नागपुर : पुलिस को देखकर भाग रहे दो चोर दबोचे गए

Anita Peddulwar
Update: 2020-12-01 10:28 GMT
नागपुर : पुलिस को देखकर भाग रहे दो चोर दबोचे गए

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पुलिस को देखकर भाग रहे दो चोरों को पांचपावली क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के नाम सुशांत अशोकराव थूल  (25) माेतीबाग, भैसासुर मैदान पंजाबी लाइन, नागपुर और  अफसर अली शोहरत अली (20)  मोमिनपुरा, कब्रिस्तान राेड,  तहसील नागपुर निवासी है। इन दोनों आरोपियों पर 14 मामले दर्ज हैं। सुशांत पर आरपीएफ थाना नागपुर में 4, जीआरपी थाना नागपुर में 2, पांचपावली थाने में डकैती, चोरी के दो मामले दर्ज हैं। जरीपटका, तहसील, गणेशपेठ, सीताबर्डी थाने में भी मामला दर्ज है। अफसर अली पर सीताबर्डी थाने में एक मामला पहले दर्ज था, यह दूसरा मामला दर्ज किया गया है। 

संदेहास्पद स्थिति में नजर आए
पुलिस के अनुसार पांचपावली थाने का गश्ती दल 30 नवंबर को रात करीब 2.15 बजे गश्त कर रहा था। इस दौरान पांचपावली क्षेत्र में वैशाली नगर रोड, हनुमान साेसाइटी गार्डन के पास अंधेरे में सुशांत थूल और अफसर अली को संदेहास्पद स्थिति में देखा दल ने देखा। दोनों आरोपी गश्ती दल को देखकर भागने लगे, तभी पुलिस ने दोनों आरोपियों का पीछा कर दबोच लिया। पूछताछ में सुशांत और अफसर अली टालमटोल जबाब देने लगे। कड़ाई से पूछताछ के बाद दोनों ने सच उगल दिया। दोनों आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास और उनके वाहन की डिक्की से लोहे का रॉड, एक पेचकस, दोपहिया वाहन क्रमांक एमएच 49 ए जेड- 8427, दो  माेबाइल फाेन सहित करीब 80 हजार 900 रुपए का माल जब्त किया गया। दोनों आरोपी किसी मकान में चोरी करने के इरादे से घटनास्थल पर पहुंचे थे। आरोपियों के खिलाफ पांचपावली थाने में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Tags:    

Similar News