पीओपी के कारखाने में मजदूर ने लगाई फांसी

आत्महत्या पीओपी के कारखाने में मजदूर ने लगाई फांसी

Anita Peddulwar
Update: 2022-08-30 10:01 GMT
पीओपी के कारखाने में मजदूर ने लगाई फांसी

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  पीओपी के कारखाने में मजदूर की फांसी लगाने से मौत हो गई। इसका कारण ज्ञात नहीं हुआ है, लेकिन सोमवार को घटित इस वाकये से हड़कंप मचा रहा। पांचपावली थाने में आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया गया है।

मृतक बजरंगकुमार दास सोहनलाल दास (21) मूलत: बिहार वर्तमान में टेका नाका स्थित पारितोष इंटेरियल नामक पीओपी के कारखाने में निवासरत था। करीब पांच महीने पहले ही बजरंगकुमार रोजी-रोटी की तलाश में यहा पर आया था, परंतु यहां का काम संभवत: उसे पसंद नहीं आया। इस कारण उसने बिहार में अपने चाचा को फोन कर वापस आने की जानकारी दी थी। इस बीच पता नहीं बजरंग को क्या हुआ कि उसने रविवार और सोमवार की दरमियानी रात में टीन के शेड पर रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। रात में साढ़े नौ बजे उसने साथी मजदूरों के साथ भोजन किया और सो गया था। सुबह जब साथी मजदूर उठे तो घटित प्रकरण का खुलासा हुआ।
 

Tags:    

Similar News