नागपुर : रात में बारिश, दिन भर उमस ने कर रखा है हलाकान

नागपुर : रात में बारिश, दिन भर उमस ने कर रखा है हलाकान

Anita Peddulwar
Update: 2020-07-13 06:16 GMT
नागपुर : रात में बारिश, दिन भर उमस ने कर रखा है हलाकान

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  रात में बारिश के बावजूद उमस से राहत नहीं मिल रही है। सुबह से ही धूप निकलने से उमस और अधिक बढ़ गई है।  रात में करीब एक घंटा हुई बारिश से हालांकि मौसम थोड़ा ठंडा  जरूर हुआ लेकिन धूप निकलने से फिर उमस बढ़ गई है।  उधर, पिछले तीन-चार दिन से मानसून बूंदाबांदी तक ही सीमित रह रहा था। रविवार को भी दिन में लोग गर्मी से परेशान रहे। पारा करीब 4 डिग्री चढ़कर 37.7 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को भी सुबह से धूप निकल आई है।  मौसम विभाग द्वारा 14 या 15 जुलाई को तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है। 

पिछले रविवार को भी हुई थी अच्छी बारिश
मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में अनुकूल मौसम नहीं बनने के कारण मौसम गर्म रहने लगा है। शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री था, वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो शनिवार की अपेक्षा 0.5 डिग्री ज्यादा है। रविवार की गर्मी से हाल बेहाल था जिसे रात की बारिश ने ठंडा किया। 5 जुलाई को अच्छी बारिश हुई थी। इसके बाद 12 जुलाई की रात में इस तरह की बारिश देखने को मिली।

 

Tags:    

Similar News