नागपुर महामेट्रो का होगा विस्तार, नरखेड़ मार्ग भी जुड़ेगा

नागपुर महामेट्रो का होगा विस्तार, नरखेड़ मार्ग भी जुड़ेगा

Anita Peddulwar
Update: 2020-10-15 06:02 GMT
नागपुर महामेट्रो का होगा विस्तार, नरखेड़ मार्ग भी जुड़ेगा

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  नागपुर महामेट्रो का विस्तार आस-पास के शहरों तक किया जाएगा। इन शहरों तक पैसेंजर ट्रेन के बजाय वातानुकूलित मेट्रो को चलाया जाएगा। इस मेट्रो प्रकल्प को राज्य मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है। इस प्रकल्प के लिए गृहमंत्री अनिल देशमुख कई वर्ष से प्रयासरत थे। योजना के अनुसार,  नरखेड़, भंडारा, वर्धा व रामटेक को मेट्रो से जोड़ा जाएगा। नागपुर से नरखेड़ तक मेट्रो 85.53 किलोमीटर चलेगी। करीब 11 स्टेशन रहेंगे। 

हुआ था करार  : यातायात व्यवस्था में सुधार के लिहाज से 2018 में एक सामंजस्य करार किया गया था, लेकिन उसमें कई त्रुटियां थीं। केंद्र सरकार के इस प्रकल्प के लिए राज्य सरकार की मंजूरी आवश्यक थी। प्रकल्प में राज्य सरकार की आर्थिक भागीदारी रहेगी। इसके लिए केएफडब्ल्यू संस्था से कर्ज लेने व पत्र व्यवहार की जवाबदारी महामेट्रो को दी गई है। 

विकास को गति मिलेगी : गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि नागपुर नरखेड़ मेट्रो प्रकल्प से नरखेड़ काटोल में विकास को गति मिलेगी।

दो चरण में काम : महामेट्रो विस्तार का कार्य दो चरण में होगा। पहले चरण में 2021 से 2031 तक कार्य पूरा होगा। दूसरे चरण में 2031 के बाद काम की शुरुआत होगी। नागपुर से नरखेड 85.53 किमी, नागपुर से वर्धा 78.8 किमी, नागपुर से रामटेक 41.6 व नागपुर से भंडारा 62.7 किमी मेट्रो चलेगी। 

ब्राड गेज मेट्रो के लिए प्रति किमी 5 करोड़ खर्च होगा

अहम बात... शहर में महामेट्रो के लिए प्रति किलोमीटर 350 करोड़ रुपए खर्च होगा, लेकिन ब्राडगेज मेट्रो के लिए केवल 5 करोड़ रुपए प्रति किलोमीटर खर्च होगा। 

Tags:    

Similar News