मेट्रो का सफर : बर्डी से खापरी के लिए देने पड़ेंगे 34 रुपए, 2 किमी पर बदलते जाएगा किराया 

 मेट्रो का सफर : बर्डी से खापरी के लिए देने पड़ेंगे 34 रुपए, 2 किमी पर बदलते जाएगा किराया 

Anita Peddulwar
Update: 2018-09-11 09:56 GMT
 मेट्रो का सफर : बर्डी से खापरी के लिए देने पड़ेंगे 34 रुपए, 2 किमी पर बदलते जाएगा किराया 

डिजिटस डेस्क, नागपुर। जैसे-जैसे मेट्रो का काम बढ़ रहा है, लोगों में इसे लेकर उत्सुकता भी बढ़ रही है। मेट्रो का सफर शुरू होने  में अभी कुछ ही समय बाकी है। आने वाले वर्ष के तीसरे माह में बर्डी से खापरी डिपो का सफर नागरिकों के लिए शुरू हो जाएगा। जिसके बदले 34 रुपए की टिकट खरीदनी पड़ेगी। प्रति 2 किमी के अनुसार मेट्रो अन्य स्टेशनों का किराया वसूलती जाएगी। हालांकि अभी तक इस किराये को मेट्रो अधिकारी पक्का किराया नहीं बताया है। बाकी ट्रान्सपोर्ट आदि का जायजा लेकर इसमें थोड़ा बहुत सुधार करने की गुंजाइश है।  प्राथमिक अनुमान के अनुसार उपरोक्त किराया यात्रियों को देना पड़ सकता है।

बता दें कि लंबे समय से शहर में मेट्रो रेल को चलाने की कवायदें शुरू है। शहर के चारों दिशाओं में बर्डी के मुंजे चौक से मेट्रो रेल यात्रियों के लिए तैयार रहेगी। जिसके लिए वर्तमान स्थिति में काम युध्द स्तर पर जारी है। मेट्रो के चार रूट पहले चरण में बनने वाले हैं। जिसमें कुल 38.215 किमी का रूट रहेगा। इसमें बर्डी से खापरी कुल 12.77 किमी, बर्डी से प्रजापति नगर 8.32 किमी, बर्डी से ऑटोमोटिव चौक 7.215 मीटर वही बर्डी से लोकमान्य नगर 9.91 किमी का मार्ग बनने वाला है। राज्य सरकार ने जारी किये गये किराया चार्ट के आधार पर बर्डी से खापरी का किराया 34 रुपए रहने की संभावना है। वही प्रजापति नगर का किराया 28 रुपए, ऑटोमोटिव चौक का किराया 28 रुपए व लोकमान्य नगर का किराया 30 रुपए रहने की संभावना साफ है। हालांकि इससे जुड़े अधिकारियों के अनुसार अभी इस किराये में संशोधन हो सकता है।

पहली टिकट अगले साल
मेट्रो अधिकारियों के अनुसार मुंजे चौक से खापरी के बीच कुल 12.77 किमी का काम हो रहा है। जिसमें खापरी से एअरपोर्ट साउथ स्टेशन तक कुल 5.2 किमी का काम पूरा हो चुका है। यहां से बर्डी तक काम होने के लिए कुछ ही महिनों का समय बाकी है। ऐसे में अगले वर्ष मार्च माह तक इस बीच मेट्रो रेल चलाई जाएगी। वाणिज्यिक तौर पर इसका संचालन किया जानेवाला है। ऐसे में मार्च में पहला मेट्रो रेल किराये का टिकट कट सकता है।

इस तरह है किराया चार्ट 

0-2           15 रुपए

2-4           19 रुपए

4-6           23 रुपए

6-9           28 रुपए

9-12          30 रुपए

12-15        34 रुपए

15-18        36 रुपए

18-21        39 रुपए

21-,,,         39 रुपए

Similar News