नागपुर : कोरोना प्रभावित जोन छोड़कर मेट्रो के काम होंगे शुरू

नागपुर : कोरोना प्रभावित जोन छोड़कर मेट्रो के काम होंगे शुरू

Anita Peddulwar
Update: 2020-05-06 07:15 GMT
नागपुर : कोरोना प्रभावित जोन छोड़कर मेट्रो के काम होंगे शुरू

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  कोरोना के प्रभाव के चलते लॉकडाउन को आगे बढ़ाते हुए 17 मई तक कर दिया है। इसमें कुछ छूट भी दी गई हैं। निर्देशों के तहत कंटेनमेंट जोन (कोरोना प्रभावित क्षेत्र) को छोड़कर अन्य जोन में कुछ व्यवसाय, कार्य और अन्य चीजों की छूट दी गई हैं। नागपुर शहर में भी ग्रीन जोन में काम करने की अनुमति दी गई है। शहर में हो रहे मेट्रो कार्य को भी शुरू किया जाएगा। मेट्रो का अभी भी दो रीच का कार्य शेष है साथ ही मेट्रो स्टेशनों का कार्य भी शेष है

दो रीच और मेट्रो स्टेशन का कार्य होगा शुरू
नागपुर मेट्रो के रीच-1 सीताबर्डी से खापरी, रीच-2 सीताबर्डी से ऑटोमोटिव चौक, रीच-3 सीताबर्डी से लोकमान्य नगर और रीच-4 सीताबर्डी से प्रजापति नगर तक चार लाइन बनाई गई है। इसमें से दो रीच रीच-1 और रीच-3 शुरू हो चुके हैं। हालांकि इन दोनों लाइन में अब भी कुछ मेट्रो स्टेशनाें का कार्य शेष है। साथ ही रीच-2 और रीच-4 का कार्य शेष है। नागपुर में कुल 10 जोन हैं, जिसमें से 4 जोन सबसे ज्यादा कोराेना प्रभावित हैं। आसीनगर, सतरंजीपुरा, गांधीबाग और मंगलवारी जोन इसमें शामिल हैं। इन्हें छोड़कर सभी जोन में मेट्रो का कार्य जल्द शुरू होने वाला है।

दिसंबर 2020 है समय सीमा
महामेट्रो रेल परियोजना के पहले फेज, जिसमें नागपुर शहर में मेट्रो चलाना प्रस्तावित है, उसे पूरा करने की समय सीमा दिसंबर 2020 है। मेट्राे के कुछ प्रोजेक्ट देरी से चल रहे थे। इसके अलावा कोरोना के कारण मेट्रो कार्य बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कार्य रुकने से फेज 2 का कार्य भी देरी से शुरू होगा।

अनुमति की जरूरत नहीं
संबंधित निर्देशों के अनुसार कुछ क्षेत्रों में काम शुरू करने की अनुमति है। उसके अनुसार कार्य शुरू होंगे। इसके लिए हमें अलग से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं होगी।  -अखिलेश हलवे, डीजीएम (कॉर्पोरेट), महामेट्रो

 

 

 

 

Tags:    

Similar News