महिलाओं में स्वाभाविक रूप से होती है मैनेजमेंट स्किल : मेजर जकाते
महिलाओं में स्वाभाविक रूप से होती है मैनेजमेंट स्किल : मेजर जकाते
डिजिटल डेस्क,नागपुर। महिलाओं में गजब का मैनेजमेंट स्किल होता है। अपने इसी गुण से महिलाएं हर काम को आसान बना लेती हैं। पूर्व सैनिक महिला संगठन की ओर से बचत गट के शुभारंभ अवसर पर मेजर हेमंत जकाते ने ये विचार व्यक्त किए। उन्होंने सैनिक परिवारों के समाजिक योगदान पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर सुलभा जकाते ने महिलाओं को आगे बढ़ते रहने के लिए कुछ न कुछ करते रहने के टिप्स दिए। प्रमुख अतिथि के रूप में दीपक लिमसे, विलास दवने, राम कोरके, नरेश बर्वे, सुभाष बंड उपस्थित थे। कार्यक्रम की प्रस्तावना शीला टाले ने रखी। अहवाल पठन अरुणा फाले किया।
कार्यक्रम का संचालन भाग्यश्री पाठक व आभार प्रदर्शन लीना बेलखोड़े ने माना। पूर्व सैनिक महिला संगठन ने अपने दूसरे स्थापना दिवस पर महिलाओं को सशक्त और सक्षम बनाने के उद्देश्य से नारी शक्ति महिला बचत गट की स्थापना की। घरेलू प्राडक्ट जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठन की महिलाओं ने एकजुट होकर विभिन्न घरेलू उत्पाद पेश किए। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जयश्री पाठक, सुमिता कुंभारे, लता धांडे, जया चाकले, गंगा गोउत्रे,आशा बांते, वर्षा शेंडे,, सावडकर, ढोबले काका, तितरमारे सर के मार्गदर्शन में संगठन के कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम किया।
चिटणविस सेंटर में 8 से तीन दिवसीय मेगा ट्रीटमेंट कैंप
इंटरनेशनल सुजोक एसोसिएशन एवं सुजोक क्लीनिक और रिसर्च सेंटर नागपुर की ओर से 8 फरवरी से चिटणविस सेंटर में तीन दिवसीय मेगा ट्रीटमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार 8 फरवरी को मातृ सेवा संघ की अध्यक्ष कांचन गडकरी, आमदार मिलिंद माने व महापौर नंदा जिचकार की उपस्थिति में पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले कैंप का उद्घाटन करेंगे। कैंप 23 देशों के 80 विशेषज्ञ चिकित्सक उपचार के लिए उपस्थित रहेंगे और डायबिटीज, ब्लडप्रेशर, स्किन प्रॉब्लम, किडनी, हार्ट, जोड़ो में दर्द, न्यूरो प्रॉब्लम, डिप्रेशन आदि का इलाज किया जाएगा।
सिविल लाइंस स्थित चिटणविस सेंटर में 8 ,9,10 फरवरी को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक इस नि:शुल्क कैंप का लाभ लिया जा सकता है। आशा सारडा, शारदा राठी, दिलीप चौहान, शुभा माहेश्वरी वंदना व्यास, सरोज सांवल, मनीषा करमोरे, ज्ञानकला सारडा ने अधिकतम लोगों से इस कैंप का लाभ लेने का अनुरोध किया है। पतंजलि योगा समिति, तेजस्विनी महिला मंच, महावीर इंटरनेशनल, राजस्थानी महिला मंडल, गुजराती महिला समाज कैंप के आयोजन में सहयोग कर रहे हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए महिला मंडल से संपर्क किया जा सकता है।