क्षय रोग पर नियंत्रण पाने में नागपुर ग्रामीण दूसरे स्थान पर

पुणे में दो दिवसीय कार्यशाला   क्षय रोग पर नियंत्रण पाने में नागपुर ग्रामीण दूसरे स्थान पर

Anita Peddulwar
Update: 2022-02-28 07:59 GMT
क्षय रोग पर नियंत्रण पाने में नागपुर ग्रामीण दूसरे स्थान पर

डिजिटल डेस्क,नागपुर। राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम में नागपुर ग्रामीण को राज्य का दूसरा क्रमांक प्राप्त हुआ है। साल 2021 के सर्वोत्तम कार्य के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया। राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत पुणे में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. प्रदीप व्यास, स्वास्थ्य संचालक डॉ. अर्चना पाटील, सहसंचालक डॉ. राम अाडकेकर, राष्ट्रीय अधिकारी डॉ. किरण राडे उपस्थित थे। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. ममता सोनसरे ने इसके लिए पूरी टीम का आभार माना है। साथ ही स्वास्थ्य उपसंचालक डॉ. संजय जयस्वाल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दीपक सेलोकर, सिविल सर्जन डॉ. माधुरी थोरात आदि का अभिवादन किया गया है।

Tags:    

Similar News