नागपुर:  हवाई यात्रियों को लगाने वाली सील और स्याही बदली

नागपुर:  हवाई यात्रियों को लगाने वाली सील और स्याही बदली

Anita Peddulwar
Update: 2020-06-20 14:32 GMT
नागपुर:  हवाई यात्रियों को लगाने वाली सील और स्याही बदली

डिजिटल डेस्क, नागपुर। विमानतल पर आने वाले यात्रियों को लगाई जाने वाली स्टाम्प और स्याही को बदल दिया गया है। पिछले दिनों विमानतल पर आने वाले यात्रियों को होम क्वारंटाइन किया गया था, इस दौरान उन यात्रियों को होम क्वारंटाइन करने के िलए स्टाम्प लगाया गया था। स्टाम्प लगाने के बाद कुछ लोगों के हाथ के उतने हिस्से में सूजन आ गई। मामले में शिकायत के बस उस स्टाम्प और स्याही को बदल दिया गया।

जानकारी के अनुसार 25 मई से कमर्शियल विमान सेवा आरंभ हुई है। तभी से हजारों की संख्या में यात्रियों का आवागमन चल रहा है। नागपुर आने वाले सभी यात्रियों को होम क्वारंटाइन का स्टाम्प लगाया जाता है। कुछ दिनों पहले कुछ यात्रियों ने स्टाम्प से इंफेक्शन होने की शिकायत की। यात्रियों के हाथ में जिस जगह पर स्टाम्प लगाया गया वहां सूजन आ गई। एक-दो मामलों में ऐसा भी देखा गया कि हाथ में जहां-जहां स्टाम्प की स्याही लगी है उतनी जगह में ही सूजन आई है। मामले को लेकर यात्रियों ने डॉ.बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल नागपुर प्रशासन से शिकायत की। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को समझकर मनपा प्रशासन को मामले की जानकारी दी गई क्योंकि स्टाम्प लगाने से लेकर होम क्वारंटाइन करने की जिम्मेदारी मनपा की है। इसके बाद मनपा ने कलेक्टर कार्यालय से मिलने वाली स्याही के साथ ही उन पुराने स्टाम्प को भी बदल दिया।

इनका कहना है
होम क्वारंटाइन के स्टाम्प की जिम्मेदारी मनपा की है। हमारे पास जो भी शिकायत आईं थी हमने उनके नोडल अधिकारी को भेज दी हैं।
एम.ए.आबिद, वरिष्ठ संचालक, विमानतल

13 जून को कुछ लोगों की शिकायत आई थी जिस पर संज्ञान लेते हुए हमने कलेक्टर कार्यालय से मिलने वाली स्याही के साथ ही स्टाम्प को बदल िदया।
संजय निपाने, नोडल अधिकारी व अतिरिक्त आयुक्त, मनपा 

Tags:    

Similar News