अक्टूबर में शुरू होगी नागपुर एसटी की पर्यटन बस

सफर अक्टूबर में शुरू होगी नागपुर एसटी की पर्यटन बस

Anita Peddulwar
Update: 2022-09-27 07:27 GMT
अक्टूबर में शुरू होगी नागपुर एसटी की पर्यटन बस

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नगरवासियों के लिए एक बार फिर एसटी महामंडल की पर्यटन बस तैयार है। अक्टूबर के पहले रविवार से इसे चलाया जाएगा। बारिश के कारण गत 3 महीने से इसे बंद किया गया था। यह बस सुबह 8 बजे चलेगी और यात्रियों को 6 पर्यटन स्थलों का भ्रमण करवाकर वापस गणेशपेठ बस स्टैंड लाकर छोड़ेगी।
6 स्थानों पर घूमने का मौका : नागपुर जिले में कई ऐसे पर्यटन स्थल मौजूद हैं। जहां लोग छुट्टी के दिन जाकर घूमना पसंद करते हैं, लेकिन एक दिन में केवल एक या दो स्पॉट ही वह घूम सकते हैं, जिसका मुख्य कारण निजी वाहनों को किराया काफी ज्यादा होता है। यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ महीने पहले एसटी महामंडल ने एक पर्यटन बस शुरू की थी। जो एक दिन में 6 जगह घूमने का आनंद पर्यटको को दे रही थी। उपरोक्त बस सुबह गणेशपेठ बस स्टैंड से शुरू होकर पहले वाड़ी के आगे बने सुराबर्डी जाती थी। यहां कुछ देर रुकने के बाद बस धापेवाड़ा, आदासा फिर खिंडसी, रामटेक व आखिर में ड्रैगन पैलेस होकर वापस गणेशपेठ पहुंचा रही थी। बस का किराया भी कम था। ऐसे में बहुत ज्यादा इसे पसंद किया जा रहा था। अधिकारियों के अनुसार अब फिर से अक्टूबर महीने से इसे शुरू किया जाने वाला है।
 

Tags:    

Similar News