नागपुर : मौसम का मिजाज बदलते ही बढ़ने लगा तापमान

नागपुर : मौसम का मिजाज बदलते ही बढ़ने लगा तापमान

Anita Peddulwar
Update: 2021-04-26 07:23 GMT
नागपुर : मौसम का मिजाज बदलते ही बढ़ने लगा तापमान

डिजिटल डेस्क, नागपुर ।  पिछले तीन दिन से पारा अपना असर दिखा रहा है। मौसम का मिजाज बदलते ही तापमान लगातार बढ़ने लगा है। इससे शहरवासी गर्मी से परेशान हो रहे हैं। अगले दो दिन तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। तापमान और बढ़ेगा, जिससे धूप झुलसाएगी। कुछ समय के लिए आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बादल छंटने के बाद तेज धूप पड़ेगी। रविवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री व न्यूनतम 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अलग-अलग दिशा से हवा का आना जारी है। अगले दो-तीन दिन तक पारा ऊपर चढ़ता रहेगा। सोमवार व मंगलवार को तापमान में आैर वृद्धि हो सकती है। 28 अप्रैल की रात से गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

तारीख    अधिकतम    न्यूनतम 
25 अप्रैल    41.2    23.5
24 अप्रैल    40.0    22.4
23 अप्रैल    39.8    20.5
नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में
 

Tags:    

Similar News