नागपुर : बेटी से छेड़छाड़ करने वाले की दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई

नागपुर : बेटी से छेड़छाड़ करने वाले की दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई

Anita Peddulwar
Update: 2021-06-07 11:27 GMT
नागपुर : बेटी से छेड़छाड़ करने वाले की दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मां के सामने उसकी मासूम बेटी से छेड़छाड़ करना सिरफिरे आशिक को महंगा पड़ गया, जब महिला और लोगों ने उसकी दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई की, जिससे वह जख्मी हो गया। घटना रविवार को दिनदहाड़े नंदनवन थाना क्षेत्र में हुई। आरोपी को िगरफ्तार कर लिया गया है।

कंधे पर हाथ रखा और धक्का दिया
42 वर्षीय महिला रविवार को दोपहर 12 बजे अपनी 12 वर्षीय बेटी के साथ जा रही थी। इस दौरान ट्रिपटाउन रेस्टाेरेंट के सामने आरोपी शेख शमीम (18) ने बेटी के कंधे को हाथ लगाया और उसे धक्का दिया। यह हरकत शमीम ने जानबूझकर की थी। 

खून खौल उठा मां का
आंखोें के सामने बेटी से छेड़छाड़ करने से मां का खून खौल उठा और उसने चप्पलों से आरोपी की पिटाई करना शुरू कर दिया। यह देखकर लोग भी जमा हो गए और उन्होंने भी सिरफिरे शमीम को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर लोगों के चंगुल से शमीम को मुक्त कर अपने कब्जे में लिया।

चष्मे की दुकान में काम करता है आरोपी
जख्मी शमीम को पुलिस मेडिकल अस्पताल ले गई और छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार िकया है। शमीम चष्मे की दुकान में काम करता है। उप-निरीक्षक राठोड़ मामले की जांच-पड़ताल कर रहे हैं। 
 

Tags:    

Similar News