नागपुर : तीन लोगों की फांसी लगाने से मौत

नागपुर : तीन लोगों की फांसी लगाने से मौत

Anita Peddulwar
Update: 2021-05-20 08:19 GMT
नागपुर : तीन लोगों की फांसी लगाने से मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर ।  शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फांसी लगाने से तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के कारणों का पता नहीं चला है। मंगलवार को कोतवाली, कपिल नगर और जरीपटका थानों में प्रकरण आकस्मिक मृत्यु के तौर पर दर्ज किए गए हैं। 

शिवाजी नगर : पुलिस के अनुसार शिवाजी नगर निवासी अरविंद मोहटे (47) इलेक्ट्रिशियन था और भीसी भी चलाता था। मंगलवार की सुबह 10.30 बजे के दौरान उसने छत में लगी मंडप की बल्ली से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। मंडप पौधों को धूप से बचाने के लिए लगाया गया था। परिवार में पत्नी, एक लड़का और एक लड़की है।

लेंडे नगर  : लेंडे नगर निवासी अरविंद भांगे (53) मजदूरी करता था। मंगलवार को उसने भी किसी कारण के चलते सीलिंग फैन से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। इससे उसकी भी मौत हो गई।

जरीपटका : जरीपटका निवासी जिम्मी प्रिंस एन्थोनी (28) पेंटिंग का काम करता था। मंगलवार को अपराह्न करीब 4 बजे उसने भी बल्ली से चुन्नी बांधकर फांसी लगा ली। इससे उसकी भी मौत हो गई। तीनों घटनाओं में परिजनों ने फांसी लगाने के कारण के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की है। प्राथमिक रूप से घटनाओं के पीछे तनाव को कारण माना जा रहा है। प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जांच जारी है। 

अचानक बिगड़ी ट्रक चालक की तबीयत,  ट्रक में ही मौत
बीच रास्ते में चालक की ट्रक में ही मौत हो गई। संदेह है कि हृदघात का उसे झटका आया होगा। बुधवार को हिंगना थाने में प्रकरण को आकस्मिक मृत्यु के तौर पर दर्ज किया गया है। मृत ट्रक चालक धनराज सहारे (59) घाटे ले-आउट निवासी था। मंगलवार की रात 11.30 बजे वह खापरी स्थित गैस डिपो से सिलेंडरों से भरा ट्रक क्र.एमएच 40 बीएन 5063 लेकर चंद्रपुर के लिए रवाना हुआ था। डिपो से निकलने के कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उसके सीने में तेज दर्द उठने लगा था, उसने जामठा स्टेडियम के पास एक पेट्रोल पंप के सामने ट्रक खड़ा किया और ट्रक की केबिन में ही सो गया। इस दौरान उसकी मौत हो गई। जांच जारी है। 


 

Tags:    

Similar News