नागपुर : खौलता तेल शरीर पर गिरने से युवक की मौत

नागपुर : खौलता तेल शरीर पर गिरने से युवक की मौत

Anita Peddulwar
Update: 2020-06-05 08:31 GMT
नागपुर : खौलता तेल शरीर पर गिरने से युवक की मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। काजू के छिलके से तेल तैयार करने वाली कंपनी में खौलता तेल शरीर पर गिरने से एक युवक की जान चली गई। मृतक का नाम महेश राजू आकरे (25)  है। महेश भंडारा मार्ग पर खरबी नाका के पास रहता था। कंपनी में 29 मई को घटना हुई थी। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 3 जून को महेश की मौत हुई। पारडी पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कापसी उमिया वसाहत में कल्पेश ऑइल कंपनी है। कंपनी में काजू के छिलकों से तेल तैयार किया जाता है। गत 29 मई को सुबह करीब 8.30 बजे काम के दौरान तेल तैयार करने वाली बॉयलर मशीन का वॉल जाम हो गया। अंदर की गैस बाहर नहीं निकल पाई। अधिक  दबाव बढ़ने पर बॉयलर का ढक्कन उड़ गया और खौलता तेल महेश के शरीर पर गिरा। महेश बुरी तरह झुलस गया। उसे निजी  अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महेश को बुधवार को रात करीब 11.45 बजे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चंद्रशेखर लीलाराम निमजे (34) मौदा निवासी की शिकायत पर पारडी पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।

Tags:    

Similar News