नागपुर का पारा चढ़ा, राजस्थान की हवाओं का असर

नागपुर का पारा चढ़ा, राजस्थान की हवाओं का असर

Anita Peddulwar
Update: 2021-04-01 04:11 GMT
नागपुर का पारा चढ़ा, राजस्थान की हवाओं का असर

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  शहर में कोविड की लहर से लगातार परेशानियां बनी हुई हैं।  नागपुर का पारा दिनों दिन बढ़ने लगा है। इस बीच लू की लहर ने भी परेशानी बढ़ा दी है। पिछले 3-4 दिन में तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है। बुधवार को नागपुर विभाग का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री दर्ज किया गया। दरअसल राजस्थान की ओर से आने वाली गर्म हवाओं के कारण लू की लहर महसूस हो रही है। 

और बढ़ेगा तापमान
बुधवार को जिले में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि मंगलवार की तुलना में बुधवार को अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की कमी आई। नागपुर जिले में पिछले तीन दिन से गर्म हवाओं ने परेशानी बढ़ा रखी है। इन हवाओं के कारण शहर भट्ठी जैसा तप रहा है। मौसम विभाग की ओर से अगले 3-4 दिन इसी तरह का मौसम रहने की उम्मीद है। उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना हैं। पूरे विदर्भ में चंद्रपुर 43.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा।
 

Tags:    

Similar News