नामकरण के दौरान नाना ने लगा ली फांसी, जानिए नागपुर की अहम वारदातें

नामकरण के दौरान नाना ने लगा ली फांसी, जानिए नागपुर की अहम वारदातें

Anita Peddulwar
Update: 2021-07-14 09:00 GMT
नामकरण के दौरान नाना ने लगा ली फांसी, जानिए नागपुर की अहम वारदातें

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में क्राइम की घटनाएं कम नहीं हो रही है। नाती के नामकरण के दौरान नाना ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली थाने में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया। शिवाजी नगर निवासी राजू साबले (48) मजदूरी करता था। सोमवार को घर में नाती के नामकरण का कार्यक्रम था। करीबी मेहमानों को बुलाया गया था। रात साढ़े दस बजे कार्यक्रम खत्म होने के करीब था, तभी राजू ने बल्ली को रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। पत्नी रेखा की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया। 
 
डीसीपी के बंगले के पीछे चोरी
पुलिस की नाक के नीचे चोरी हो गई। कोई डीसीपी के बंगले के पीछे से चंदन का पेड़ काटकर ले गया और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। सदर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। सिविल लाइन में सदर थाने के सामने जोन क्र.-1 के डीसीपी नरूल हसन का बंगला है। बंगले के पीछे नाला है। इस नाले के किनारे पर चंदन का पेड़ था, जो कोई काट कर ले गया है। चोरों की संख्या एक अधिक होने की संभावना है, लेकिन बंगले पर तैनात सुरक्षा बल को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह घटना का पता चलते ही हड़कंप मच गया। मामले की सूचना सदर पुलिस को दी गई। अभी तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला है। 

सीसीटीवी से नजर रखने वाले 3 लोगों पर मामला दर्ज
एक युवती के घर की दिशा में सीसीटीवी कैमरे लगाकर उस पर नजर रखने तथा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने के मामले में बजाज नगर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।  पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। चर्चा है कि, आरोपी और पीड़िता एक ही परिसर में रहते हैं। इनके बीच संपत्ति को लेकर कुछ समय से विवाद चल रहा है। 30 वर्षीय युवती ने बजाज नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 

घर के सामने रखे गमले भी तोड़ दिए 
पीड़िता का आरोप है कि, आरोपी चैतन्य अरुण पाटील, अरुण गणेशराव पाटील और अंजलि अरुण पाटील ने 1 जनवरी 2015 से 12 जुलाई 2021 के बीच उसके घर की दिशा में सीसीटीवी कैमरा लगा रखा है। पीड़िता ने सोमवार को आरोपियों से सीसीटीवी कैमरा उसके घर की दिशा में लगाकर रखने का कारण पूछा, तो आरोपियोें ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की और घर के सामने रखे पौधों के गमले भी तोड़ दिए। इस मामले में फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। बजाज नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
   
नर्स का मोबाइल छीनकर भागे लुटेरे
अस्पताल से पैदल घर जा रही एक नर्स का बाइक सवार दो आरोपियों में से एक ने मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। नर्स के शोर मचाने पर गांव के कुछ लोगों ने बाइक सवार लुटेरों का पीछा किया। इस दौरान बाइक फिसलने से गिरे  एक आरोपी को ग्रामीणों ने धरदबोचा और पिटाई करने के बाद सक्करदरा पुलिस के हवाले कर दिया। एक आरोपी फरार होने  में सफल हो गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम ऋतिक ठाकरे है। घटना 12 जुलाई को रात करीब 9 बजे हुई। 

बाइक फिसलने से गिर पड़ा आरोपी
पुलिस के अनुसार न्यू गणेश नगर, बहादुरा गांव निवासी प्राची कानतोड़े एक निजी अस्पताल में नर्स है। दो किमी दूर अस्पताल में प्राची पैदल आना-जाना करती है। घटना वाले दिन वह रात करीब 9 बजे ड्यूटी करके घर के लिए पैदल निकली। मोबाइल हाथ में था। इस दौरान बहादुरा में श्रीराम किराना दुकान के सामने पीछे से बाइक पर दो अज्ञात आरोपी प्राची का मोबाइल छीनकर भाग गए। करीब 11,500 रु. मोबाइल की कीमत है। पश्चात प्राची ने गांववालों की मदद से आरोपियों का पीछा किया।  पांढुर्णा गांव के पास आरोपियों की बाइक फिसलने से गिरे एक आरोपियों को ग्रामीणों ने धरदबोचा। 

एक लुटेरा फरार
बाइक चालक अरफाज खान फरार होने में कामयाब हो गया। उसका साथी आरोपी ऋतिक ठाकरे  (20), गुलशन नगर, खरबी निवासी की पिटाई करने के बाद लोगों ने उसे सक्करदरा पुलिस के हवाले कर दिया गया।   उप-निरीक्षक संतोष इंगले ने आरोपी और उसके फरार साथी अरफाज खान के खिलाफ मामला दर्ज कर  ऋतिक को गिरफ्तार किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

एसबीआई का एटीएम फोड़ने का प्रयास
एटीएम फोड़कर लाखों की रकम चुराने का प्रयास किया गया। मंगलवार को बेलतरोड़ी थाने में प्रकरण दर्ज किया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है। नरेंद्र नगर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम है। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात दो लोगों ने एटीएम फोड़कर रकम निकालने का प्रयास किया। सुबह कोई व्यक्ति एटीएम में में गया था। उसने मशीन को क्षतिग्रस्त देखकर पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन कर इसकी सूचना दी। फुटेज में दो लोगों ने घटना को अंजाम देने की करतूत कैद हुई है। 

झांसा देकर युवती का यौन शोषण
शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण किए जाने का मामला उजागर हुआ है। मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। आरोपी के खिलाफ सोमवार को सदर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया। पीड़ित 25 वर्षीय युवती है। आरोपी परवेज फिरोज खान (26) डोबी नगर,  मोमिनपुरा निवासी है। पहले शादी का झांसा देकर परवेज ने पीड़िता को प्रेम संबंधों में फांसा और इसकी आड़ में सितंबर 2017 से अभी तक सदर स्थित नई बस्ती में ले जाकर उसका यौन शोषण करता रहा। जब युवती ने परवेज पर शादी करने के िलए दबाव बनाया तो परवेज ने उसकी पिटाई की और उसे जान से मारने की धमकी दी।
 
 

[live_updates]

Tags:    

Similar News