भाजपा के संगठन महामंत्री सुहास भगत को मिली नर्मदा ट्रस्ट की जिम्मेदारी

भाजपा के संगठन महामंत्री सुहास भगत को मिली नर्मदा ट्रस्ट की जिम्मेदारी

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-24 10:09 GMT
भाजपा के संगठन महामंत्री सुहास भगत को मिली नर्मदा ट्रस्ट की जिम्मेदारी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। RSS के सहयोग से राजधानी भोपाल में बनाई गई नर्मदा समग्र मप्र भोपाल पब्लिक ट्रस्ट का कामकाज अब प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री सुहास भगत संभालेंगे। राजेश दवे इस ट्रस्ट के न्यासी सचिव होंगे। इसके लिये ट्रस्ट में बदलाव किया है। ट्रस्ट को पूर्व केंन्द्रीय राज्य मंत्री अनिल माधव दवे ने डेढ़ दशक पहले बनाया था। जिसके बाद उनका निधन हो गया था। मंत्री अनिल दवे ने नर्मदा समग्र ट्रस्ट का गठन नर्मदा नदी के संरक्षण हेतु किया था। जिसके लिए शिवाजी नगर में एक भव्य कार्यालय भवन बनाया था जिसे उन्होंने नदी का घर नाम दिया था। यह ट्रस्ट होंशंगाबाद के बान्द्राभान में हर दो साल के अंतर से अंतरराष्ट्रीय नदी महोत्सव का आयोजन करता है। 

 

दवे के निधन के बाद इस ट्रस्ट के कामकाज में शिथिलता आ गई थी। इसीलिये इसमें अब नये ट्रस्टी जोड़ दिये गये हैं।इसके लिये नर्मदा समग्र ट्रस्ट के ट्रस्टी करण सिंह कौशिक ने न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी एवं रजिस्टर्ड पब्लिक ट्रस्ट राजधानी परियोजना के समक्ष आवेदन किया था कि अनिल माधव दवे के स्थान पर सुहास भगत (प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री) का नाम ट्रस्टी के रुप में जोड़ा जाए  ट्रस्टी के साथ-साथ न्यासी सचिव अनिल दवे के स्थान पर राजेश दवे का नाम लिखा जाए। इस पर ये नये नाम जोड़ लिये गये हैं। राजेश दवे दिवंगत अनिल दवे के दूर के रिश्तेदार हैं। इस प्रकार अब नर्मदा समग्र ट्रस्ट में सात ट्रस्टी हो गये हैं। जिनमें अमृतलाल वेगड़, सुहास भगत, करण सिंह कौशिक, विष्णु खत्री, अनिल पिल्लई, राजेश दवे तथा सच्चानंद साधवानी के नाम शामिल है। अमृतलाल वेगड़ अस्वस्थ हैं इसके चलते अब सुहास भगत इस ट्रस्ट के अध्यक्ष होंगे।

 

 

Similar News