मार्च में होगा नाशिक मनपा का चुनाव

1 फरवरी आचार संहिता मार्च में होगा नाशिक मनपा का चुनाव

Anita Peddulwar
Update: 2022-01-01 14:25 GMT
मार्च में होगा नाशिक मनपा का चुनाव

डिजिटल डेस्क, नाशिक। मुंबई और औरंगाबाद को छोड़कर अन्य 18 जिलों का मनपा चुनाव मार्च महीने में होगा। इसे लेकर राज्य चुनाव आयोग द्वारा तैयारी शुरु करने की जानकारी सामने आई है। चुनाव आयोग ने संबंधित मनपा से 7 जनवरी तक संशोधित प्लान के मुताबिक आरक्षण, श्रेणी, अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग की आबादी और अन्य आँकड़ों की जानकारी भेजने का आदेश दिया है। इसके तहत नाशिक, नागपुर, पुणे, पिंपरी चिंचवड मनपा को 6 जनवरी और ठाणे मनपा को 7 जनवरी का वक्त दिया गया है। इन सभी मनपा में चुनाव के लिए 1 फरवरी को आचार संहिता लागू  होगी।

Tags:    

Similar News