नेट एग्जाम के 10 जनवरी को घोषित होंगे परिणाम

नेट एग्जाम के 10 जनवरी को घोषित होंगे परिणाम

Anita Peddulwar
Update: 2018-12-17 09:40 GMT
नेट एग्जाम के 10 जनवरी को घोषित होंगे परिणाम

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 9 से 23 दिसम्बर के बीच विविध चरणों में नागपुर समेत देश के 91 शहरों में नेशनल एलिजिबिलिटी एग्जाम लेगी।   नेट जूनियर रिसर्च फेलोशिप और और सहायक शिक्षक पद के लिए समय-समय पर यह एग्जाम आयोजित की जा रही है। अब तक यह परीक्षा सेन्ट्रल बोर्ड आफ सेकन्डरी एजुकेशन द्वारा ली जाती थी, लेकिन मानव संसाधन और विकास मंत्रालय की स्वायत्त  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इस बार नेट  एग्जाम का आयोजन किया है। एग्जाम के परिणाम 10 जनवरी 2019 को घोषित किए जाएंगे। इस बार एग्जाम में कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं, जिसमें ट्रांसजेंडर ग्रुप के लिए एक अलग वर्ग रखा गया है। उन्हें आवेदन शुल्क और आयु सीमा में विशेष छूट दी गई है। इस बार एग्जाम में महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ आधार कार्ड भी अनिवार्य किया गया है। आधार कार्ड नहीं होने पर आधार आवेदन की रसीद अनिवार्य है।  

इस बार से यह एग्जाम पूर्णत
आनलाइन मोड में ली जा रही है, जिसमें कुल दो पेपर हैं।  पहले पेपर में 50 प्रश्न हैं और समय एक घंटे का है। इसमें क्रिटिकल रीजनिंग, रिसर्च, टीचिंग एप्टीट्यूड और सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जा रहे हैं। दूसरा प्रश्न पत्र चुने हुए विषय पर आधारित है, जिसमें 100 प्रश्न, यह पत्र 200 अंक का है और समय दो घंटे का है। दोनों पत्रों के बीच आधे घंटे का ब्रेक भी दिया गया है। एग्जाम सेंटरों पर दो चरणों में एग्जाम आयोजित की गई है, जो सुबह 9. 30 से 1 दोपहर बजे तक और दोपहर 2 से शाम 5.30 बजे ली जानी है। रिपोर्टिंग टाइम तय समय से आधा घंटा पूर्व रखा गया है। प्रश्न हल करने के लिए स्टूडेंट्स को पेन-पेंसिल और पेज केंद्रों द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे हैं। एग्जाम सेंटरों में किसी भी प्रकार की कोई भी सामाग्री ले जाने की अनुमति नहीं दी गई है,  लेकिन डायबिटीज या अन्य रोग से पीड़ित स्टूडेंट्स को फल ले जाने की छूट है। 

एग्जाम में प्रवेश के लिए पात्रता
नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए केवल पोस्ट ग्रेजुएट कर चुके और वर्तमान में कर रहे स्टूडेंट्स भाग ले सकते हैं।
जनरल वर्ग के लिए - 30 वर्ष तक की आयु, पोस्ट ग्रेजुएशन में 55 प्रतिशत अंक और प्रवेश फार्म के आवेदन के लिए 800 रु. शुल्क रखा गया है।
ओबीसी वर्ग - 35 वर्ष तक की आयु, पीजी में 50 प्रतिशत अंक और 400 रुपए आवेदन शुल्क रखा गया है। 
एससी एसटी, असक्षम और ट्रांसजेंडर वर्ग - 35 वर्ष तक की आयु, पीजी में 50 प्रतिशत अंक और 200 रुपए आवेदन शुल्क रखा गया है।
 

Similar News