नक्सलियों ने 6 राज्यों में किया बंद का ऐलान, पहली बार मध्य प्रदेश भी शामिल

नक्सलियों ने 6 राज्यों में किया बंद का ऐलान, पहली बार मध्य प्रदेश भी शामिल

Bhaskar Hindi
Update: 2018-05-25 03:47 GMT
नक्सलियों ने 6 राज्यों में किया बंद का ऐलान, पहली बार मध्य प्रदेश भी शामिल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आज 25 मई को नक्सलियों ने 6 राज्यों में बंद का ऐलान किया है। इन राज्यों में छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश, उड़ीसा, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश हैं। यह पहली बार है कि नक्सलियों की ओर मध्य प्रदेश में बंद का ऐलान किया गया है। गुरुवार को छत्तीसगढ़ में 206 कोबरा बटालियन का एक जवान नक्सलियों के हमले में घायल हो गया था, नक्सलियों ने पुसवाड़ा में आईडी ब्लास्ट किया था। घायल जवान को रायपुर रेफर कर दिया गया है। जिसके बाद पुलिस ने एक लाख रुपए के ईनामी नक्सली को लूट और हत्याओं के मामले में कोंडागांव से गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है।

 

 

नक्सलियों ने बीजेपी नेताओं को भी गांवों से मार भगाने का आव्हान किया है। इसके साथ ही बंद के प्रचार-प्रसार के लिए उत्तर सब जोनल ब्यूरो ने जगह-जगह बैनर, पोस्टर लगा दिए हैं। वहीं सुकमा जिले में प्रेशर बम धमाका होने से सीआरपीएफ के उप निरीक्षक की मौत हो गई है। 

 

 

नक्सलियों ने ये बंद अप्रैल में गढ़चिरोली में साथी नक्सलियों की एनकाउंटर के बाद मौत के विरोध में किया है। नक्सलियों का आरोप है कि फर्जी मुठभेड़ में हमारे साथियों को मारा गया है। इस बंद के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि भी देनी है। बीते दिन नक्सलियों ने महाराष्ट्र के गडचिरोली में भी बैनकर टांग मुलचेरा शहर में एक फॉरेस्ट डिपो को आग लगा दी थी। 

 

Similar News