मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने की युवक की हत्या

मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने की युवक की हत्या

Anita Peddulwar
Update: 2021-01-06 14:21 GMT
मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने की युवक की हत्या

डिजिटल डेस्क, भामरागड.(गड़चिरोली)।   पिछले कुछ माह से शांत हुआ नक्सल आंदोलन अब फिर सिर उठाता दिख रहा है। मंगलवार की रात गड़चिरोली जिले की भामरागड़ तहसील के कोठी गांव में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाते हुए एक युवक की तीक्ष्ण हथियारों से वार कर हत्या कर दी। मृतक का नाम विनोद मड़ावी है।  इस घटना से परिसर में दहशत का वातावरण निर्माण हो गया है। 

मंगलवार की रात विनोद मड़ावी अपने परिवार के साथ हमेशा की तरह घर मेंं सोया हुआ था। इसी बीच रात 11 से 12 बजे के दौरान कुछ बंदूकधारी नक्सलियों ने कोठी गांव में प्रवेश किया। नक्सलियों विनोद के घर में घुसकर उसे व उसके परिजनों को बंदूक की नोक पर समीपस्थ जंगल में ले गए। जहां पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए नक्सलियों ने विनोद की हत्या कर दी। बुधवार सुबह विनोद का शव मिलने पर गांव में हड़कंप मच गया। इस वर्ष नक्सलियों द्वारा की गई यह पहली हत्या है।  

विनोद के पिता की पिटाई 
बताया जा रहा है कि, नक्सली विनोद के घर में प्रवेश कर बंदूक की नोक पर विनोद समेत उसक माता-पिता और पत्नी को गांव समीपस्थ जंगल में ले गये। और विनोद को पकड़कर परिजनों को घर वापस जाने को कहा गया, लेकिन विनोद के पिता द्वारा बेटे की रिहाई की मांग की तो उनकी पिटाई कर दी गई। 

Tags:    

Similar News