उत्तर भारतीयों के वोट हासिल करने ठाकरे बंधु कर रहे राजनीति : NCP

उत्तर भारतीयों के वोट हासिल करने ठाकरे बंधु कर रहे राजनीति : NCP

Tejinder Singh
Update: 2018-12-03 16:36 GMT
उत्तर भारतीयों के वोट हासिल करने ठाकरे बंधु कर रहे राजनीति : NCP

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील ने आरोप लगाया है कि आगामी चुनावों में उत्तर भारतीयों का वोट हासिल करने के लिए ठाकरे बंधु राजनीति कर रहे हैं। सोमवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में पाटील ने कहा कि मई महीने में लोकसभा चुनाव होने हैं। लोकसभा के साथ राज्य में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। इसलिए सभी दलों ने वोटों को ध्यान में रखते हुए काम करना शुरू कर दिया है। पाटील ने कहा कि मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे उत्तर भारतीयों के मंच पर गए। उन्होंने मंच से हिन्दी में भाषण दिया। इसका मतलब है कि वे चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। वहीं शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे अयोध्या के दौरे पर गए थे। उन्होंने अयोध्या में सरयू नदी के किनारे जाकर आरती की।  दोनों ठाकरे भाइयों ने चुनाव को ध्यान में रखते हुए वोटों के लिए राजनीति शुरू की है। 
 

Similar News