सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए भुजबल 

सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए भुजबल 

Bhaskar Hindi
Update: 2018-05-14 18:49 GMT
सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए भुजबल 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री छगन भुजबल को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें अस्पताल के रूम नंबर 1122 में भर्ती किया गया है। भुजबल यहां पर पेट से जुड़ी बीमारी का इलाज कराएंगे। सूत्रों के अनुसार उन्हें सर्जरी करानी पड़ सकती है। सोमवार को भुजबल ने दादर स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किया। इसके बाद देर शाम वह अस्पताल में भर्ती हुए। इससे पहले भुजबल को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में अदालत से 4 मई को जमानत मिली थी।

केईएम अस्पताल में इलाज करा रहे भुजबल ने 10 मई को अस्पताल से छुट्टी ली थी। इसके बाद से वह मुंबई के सांताक्रूज स्थित घर पर आराम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बीते तीन दिनों में राष्ट्रवादी कांग्रेस समेत अन्य दलों के नेताओं से मुलाकात की। नाशिक से भी कार्यकर्ता और नेता भुजबल को मिलने के लिए मुंबई पहुंचे थे। जमानत पर छूटे भुजबल ने अस्पताल से घर जाने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की थी।

Similar News