सूखे की वजह से NCP अध्यक्ष पवार नहीं मना रहे बर्थडे, शेट्टी ने भी दी सरकार को नसीहत

 सूखे की वजह से NCP अध्यक्ष पवार नहीं मना रहे बर्थडे, शेट्टी ने भी दी सरकार को नसीहत

Tejinder Singh
Update: 2018-12-06 16:56 GMT
 सूखे की वजह से NCP अध्यक्ष पवार नहीं मना रहे बर्थडे, शेट्टी ने भी दी सरकार को नसीहत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य में सूखे की स्थिति को देखेत हुए इस साल NCP अध्यक्ष शरद पवार के जन्मदिन पर समारोह न आयोजित करने की अपील की गई है। प्रदेश NCP अध्यक्ष जयंत पाटील ने कहा कि जन्मदिन समारोह करने की बजाय पार्टी कार्यकर्ता इस राशि से सूखा प्रभावित किसानों की मदद करें। आगामी 12 दिसंबर को  पवार का जन्मदिन है। पाटील ने कहा कि इसके पहले भी जब कभी संकट कि स्थिति आई NCP अध्यक्ष ने अपना जन्मदिन नहीं मनाया। इस लिए पार्टी कार्यकर्ता भी उनका जन्मदिन न मना कर जरूरतमंदों की मदद करें। उन्होंने बताया कि पवार 12 दिसंबर को यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक उपस्थित रहेंगे। इस दौरान कार्यकर्ता उन्हें शुभकामनाएं दे सकेंगे।
 
सत्ता में होने वाले पहले इंसानों की ओर ध्यान दें, बाद में मंदिर सोचें - शेट्टी

उधर पुणे के बारामती में स्वाभिमानी किसान संगठन के नेता सांसद राजू शेट्टी ने भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना को नसीहत देते कहा कि भगवान पत्थरों में नहीं बलकि इंसानों में बसता है, ऐसी सीख हमारे संतों ने दी है। यह ध्यान में रख सत्ताधारी नेताओं को इंसानों पर पहले ध्यान देने चाहिए, बाद में मंदिर पर ध्यान दें। गुरूवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में आंदोलन को लेकर चल रहे मुकदमे की सुनवाई के लिए शेट्टी आए हुए थे। उन्होंने कहा कि देश में इंसान कीड़ों की तरह मर रहे हैं। ऐसे में सरकार मंदिर के मुद्दे को लेकर राजनीति कर रही है।

देश में कई समस्याएं बनी हैं। जिससे जनता का ध्यान हटाने के लिए मंदिर मुद्दा सामने लाया गया है। जानबुझकर दंगे करवाए जा रहे हैं। दंगे करवाना भाजपा की खासीयत है। मराठा आरक्षण मुद्दे पर शेट्टी ने कहा कि प्रमुख रूप से खेती व्यवसाय करनेवाले मराठा समाज समेत अन्य समाजों की आर्थिक हालत खराब हुई है। उन्हें शिक्षा, नौकरी मिलनी चाहिए। सरकार मराठा समाज से धोखा न हो इसे लेकर सावधानी बरती जाए।

Similar News