NCP यूथ ने चूल्हा जलाकर किया मोदी सरकार का विरोध

NCP यूथ ने चूल्हा जलाकर किया मोदी सरकार का विरोध

Bhaskar Hindi
Update: 2018-10-15 11:12 GMT
NCP यूथ ने चूल्हा जलाकर किया मोदी सरकार का विरोध

डिजिटल डेस्क, नागपुर। त्योहार के समय ईंधन समस्या को लेकर राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस (NCP) ने सरकार के विरोध में चूल्हा जलाकर प्रदर्शन किया। सिविल लाइन स्थित अन्न आपूर्ति कार्यालय के सामने प्रदर्शन का नेतृत्व रायुकां के शहर अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने किया। NCP के शहर अध्यक्ष अनिल अहिरकर ने इस समय मार्गदर्शन किया। तिवारी के कहा कि राज्य सरकार आम लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है।

गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से नागरिक हलाकान है। ऐसे में केरोसीन भी नहीं मिल रहा है। राशन दुकानदारों के केरोसीन की कालाबाजारी होने लगी है। बड़े पैमाने पर सरकारी राशन चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। बार बार शिकायत करने के बाद भी राशन चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण नहीं लग पा रहा है। लिहाजा सरकार को चेेतावनी दी गई है कि दो दिन में केरोसीन उपलब्ध कराएं अन्यथा सरकार के विरोध में सड़क पर तीव्र प्रदर्शन होगा।

इस संबंध में अन्न आपूर्ति विभाग के अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया है। चूल्हा जलाओ प्रदर्शन में राहुल पांडे, समीर शेख, रवि पराते, अनिल बोकडे, राकेश बोरीकर, विकास, तौसिफ शेख व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि सूखे, बिजली कटौती, पेट्रोल-डीजल दर वृद्धि और महंगाई के खिलाफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 15 से 20 अक्टूबर के बीच प्रदेश भर में मोर्चा निकाल रही है। पाटील ने कहा कि इस मोर्चे के बाद यदि सरकार नहीं जागी तो मंत्रियों की गाड़ियों को रोककर उनका घेराव किया जाएगा । उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल के भाव लगातार बढ़ रहे हैं।

राज्य में बिजली की आपूर्ति नियमित रूप से नहीं हो रही है। सूखा, महंगाई और बेरोजगारी से राज्य में गंभीर स्थिति पैदा हो गई है। लेकिन सरकार इन मुद्दों पर अब भी गंभीर नजर नहीं आ रही है। इसलिए पार्टी ने सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का फैसला किया है।

Similar News