मासूम से दुष्कर्म कर पड़ोसी फरार, मामला दर्ज

मासूम से दुष्कर्म कर पड़ोसी फरार, मामला दर्ज

Anita Peddulwar
Update: 2021-04-17 11:20 GMT
मासूम से दुष्कर्म कर पड़ोसी फरार, मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क,नागपुर।  मासूम बालिका नराधम की हवस का शिकार हो गई। नंदनवन थाने में  प्रकरण दर्ज किया गया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।  पीड़ित मासूम बालिका 9 वर्ष की है। घटना वाले दिन सुबह करीब 11.15 बजे वह पड़ोसी दशरथ वामनराव मेश्राम के घर में खेलने गई थी। उस समय दशरथ के घर में कोई नहीं था। मौका देखकर उसने बालिका से दुष्कर्म किया। 

बालिका को मारने की धमकी दी : शोर मचाने पर उसने बालिका को  मारने की धमकी दी। िजससे डरी-सहमी बालिका चुप रही। इस बीच काफी देर बेटी कहीं नजर नहीं आने पर मां ने उसे आवाज दी। मां की आवाज सुनकर  मासूम बालिका घर पहुंची और दशरथ के कुकृत्य की जानकारी अपने घर में दी। इस बीच नराधम दशरथ भाग खड़ा हुआ। दशरथ के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच जारी है। 
 

Tags:    

Similar News