महाराष्ट्र में नेपाल के कारोबारियों को मिलेगी हर संभव मदद

राज्यपाल कोश्यारी का आश्वासन  महाराष्ट्र में नेपाल के कारोबारियों को मिलेगी हर संभव मदद

Anita Peddulwar
Update: 2021-08-27 06:23 GMT
महाराष्ट्र में नेपाल के कारोबारियों को मिलेगी हर संभव मदद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने कहा है कि महाराष्ट्र में नेपाल के कारोबारियों का स्वागत है। यहां सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी। मुंबई-नेपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों से मुलाकात के दौरान श्री कोश्यारी ने यह बात कही। गुरुवार को राजभवन में मुंबई-नेपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शिवशंकर सिंह, उपाध्यक्ष राम जजोडिया, सचिव कल्पेश गाला सहित अन्य पदाधिकारियों ने राज्यपाल कोश्यारी से मुलाकात की।

संस्था के अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि मुलाकात के दौरान हमनें श्री कोश्यारी को नेपाल और मुंबई के संबंध और कारोबार को लेकर जानकारी दी। उन्होंने हमें आश्वासन दिया कि नेपाल के कारोबारी महाराष्ट्र में जहां कहीं भी कारोबार करना चाहते हैं करें, उन्हें पूरी मदद मिलेगी। मुंबई-नेपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने राज्यपाल कोश्यारी को बताया कि मुंबई-नेपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सभी पदाधिकारी मुंबई से हैं। इन पदाधिकारियों की नियुक्ति नेपाल सरकार ने की है। इस चेंबर के माध्यम से नेपाल के व्यवसायी मुंबई में आते है और मुंबई के कारोबारी नेपाल जाते हैं। इसके माध्यम से हम मुंबई, महाराष्ट्र व नेपाल के बीच कारोबार, पर्यटन, सामाजिक, राजीनितिक, साहित्यिक व सांस्कृतिक का अदान-प्रदान करते हैं। 

Tags:    

Similar News