नागपुर से दिल्ली, मुंबई की नई उड़ानें शुरू

नागपुर से दिल्ली, मुंबई की नई उड़ानें शुरू

Anita Peddulwar
Update: 2020-10-27 05:24 GMT
नागपुर से दिल्ली, मुंबई की नई उड़ानें शुरू

डिजिटल डेस्क, नागपुर। देश भर में 25 अक्टूबर से बड़ी संख्या में उड़ानें शुरू हुईं। इसी कड़ी में संतरानगरी से भी दिल्ली की एक और मुंबई की 2 उड़ानें आरंभ हुईं। यह शेड्यूल 27 मार्च 2021 तक जारी रहेगा।  तीनों उड़ानें गो एयर विमान कंपनी द्वारा संचालित किए जाएंगे। अभी नागपुर से गो एयर की एकमात्र उड़ान थी। लॉकडाउन के कारण गो एयर की कई उड़ानों को बंद कर दिया गया था।

गो एयर का नया शेड्यूल
विमान क्रमांक 2518 दिल्ली से उड़ान भरकर 8.45 बजे नागपुर पहुंचेगा। वहीं, विमान क्रमांक 2607 नागपुर से 9.25 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरेगा। उड़ान प्रतिदिन रहेगी। 
विमान क्रमांक 731 अहमदाबाद से उड़ान भरकर दोपहर 3.25 बजे नागपुर पहुंचेगा। वहीं, गो एयर का विमान क्रमांक 2516 
शाम 4.10 बजे दिल्ली के उड़ान भरेगा। यह उड़ान रविवार को छोड़कर सप्ताह में शेष 6 दिन रहेगी। 
विमान क्रमांक 2601 मुंबई से उड़ान भरकर रात 9.25 बजे नागपुर पहुंचेगा। वहीं, विमान क्रमांक 2602 रात 10 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरेगा। यह उड़ान प्रतिदिन रहेगी।

Tags:    

Similar News