महाराष्ट्र में अफसरों के तबादले, निर्मला देवी होंगी नागपुर की नई पुलिस उपायुक्त

महाराष्ट्र में अफसरों के तबादले, निर्मला देवी होंगी नागपुर की नई पुलिस उपायुक्त

Tejinder Singh
Update: 2018-08-06 15:59 GMT
महाराष्ट्र में अफसरों के तबादले, निर्मला देवी होंगी नागपुर की नई पुलिस उपायुक्त

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और राज्य पुलिस सेवा के 13 अफसरों के तबादले किए हैं। IPS अधिकारी निर्मला देवी नागपुर शहर की नई पुलिस उपायुक्त होंगी। निर्मला फिलहाल मुंबई शहर में पुलिस उपायुक्त पद पर कार्यरत थीं। वर्धा के नए पुलिस अधीक्षक बसवराज तेली होंगे। तेली अभी तक पुणे में रेलवे पुलिस अधीक्षक थे। वर्धा के पुलिस अधीक्षक निसार तांबोली मुंबई में राज्य गुप्तवार्ता विभाग के उपायुक्त बनाए गए हैं। धुलिया के पुलिस अधीक्षक पद पर विश्वास पांढरे की नियुक्ति की गई है। पांढरे महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा महामंडल के पुलिस अधीक्षक थे।

औरंगाबाद शहर के पुलिस उपायुक्त सी के मीना को औरंगाबाद में रेलवे पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। हिंगोली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय सुरगौडा को ठाणे ग्रामीण का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर तैनाती की गई है। वाशिम की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्वप्ना गोरे को पुणे शहर में पुलिस उपायुक्त पद पर भेजा गया है। औरंगाबाद में अपराध जांच विभाग (CID) के पुलिस अधीक्षक लता फड होंगी। लता नाशिक में महाराष्ट्र पुलिस अकादमी की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद तैनात थीं।

अकोला के पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य सुनील भारद्वाज को मुंबई में अन्न व औषधि प्रशासन के सह आयुक्त पद पर भेजा गया है। ठाणे ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत कदम मुंबई शहर के पुलिस उप आयुक्त होंगे। नई मुंबई के पुलिस उप आयुक्त पंकज डहाणे होंगे। डी के साकोरे पुणे में अपराध जांच विभाग (CID) के पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं। 

Similar News