नागपुर में उत्सव : गडकरी का प्रभाव बढ़ा, गायक नितिन मुकेश देंगे खास प्रस्तुति

नागपुर में उत्सव : गडकरी का प्रभाव बढ़ा, गायक नितिन मुकेश देंगे खास प्रस्तुति

Anita Peddulwar
Update: 2019-05-31 06:34 GMT
नागपुर में उत्सव : गडकरी का प्रभाव बढ़ा, गायक नितिन मुकेश देंगे खास प्रस्तुति

डिजिटल डेस्क, नागपुर। केंद्र सरकार में दोबारा मंत्री बनाए जाने के प्रथम शहर आगमन पर नितिन गडकरी का स्वागत किया जा रहा है। शनिवार को सुबह 8 बजे विमानतल पर उनके आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से उत्सव मनाया जाएगा। शाम को संगीतमय कार्यक्रम के साथ स्नेह भोज का आयोजन किया गया है। भाजपा के शहर अध्यक्ष सुधाकर कोहले ने बताया कि गडकरी के स्वागत में शहर व ग्रामीण के कार्यकर्ता एकत्र होंगे। शाम को 6 बजे सुरेश भट सभागृह में गायक नितीन मुकेश का संगीतमय कार्यक्रम होगा। साथ ही कई संगठनों के प्रतिनिधि श्री गडकरी का सत्कार करेंगे। सत्कार करनेवाले संगठनों में व्यावसायिक, सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक व खेल क्षेत्र की संस्थाएं शामिल हैं। सत्कार के लिए भाजपा नेता जयप्रकाश गुप्ता व किशोर पलांदुरकर से संपर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम के लिए जिले भर के पार्टी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। चुनाव में किए गए कार्य के लिए पार्टी की ओर से कार्यकर्ताओं का आभार माना जाएगा। कार्यक्रम में जिले के सभी भाजपा विधायकों, पदाधिकारियों के अलावा विविध प्रकोष्ठों के प्रमुख उपस्थित रहेंगे।

Tags:    

Similar News