सीएम फडणवीस बोले- महाराष्ट्र में लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहा जा सकता

सीएम फडणवीस बोले- महाराष्ट्र में लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहा जा सकता

Bhaskar Hindi
Update: 2018-05-14 19:07 GMT
सीएम फडणवीस बोले- महाराष्ट्र में लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहा जा सकता

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने सोमवार को राज्य में मुख्यमंत्री पद को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, जो बड़ी चर्चा बटोर रहा है। फडणवीस ने कहा है कि मुख्यमंत्री पद पर लंबे समय तक कोई बना नहीं रह सकता है। यह महाराष्ट्र का इतिहास रहा है। पालघर लोकसभा उपचुनाव से पहले भाजपा को लेकर झटके और सहयोगी दल शिवसेना को लेकर जारी गतिरोध के बीच फडणवीस के इस बयान को लेकर अलग-अलग अटकलें लगाई जा रही हैं।

दरअसल, सोमवार को फडणवीस उपनगर के विक्रोली में सुश्रुषा मल्टीस्पेशालिटी अस्पताल का उद्धाटन करने पहुंचे थे। यहां फडणवीस ने कहा था, "मुझे सुश्रुषा अस्पताल का उद्धाटन करने का सौभाग्य मिला है, लेकिन राजनीतिक जीवन में ऐसा बहुत ही कम होता है कि कोई मुख्यमंत्री जिस परियोजना का भूमिपूजन करता है और बाद में उस परियोजना का उद्धाटन भी करता है।" फडणवीस ने आगे कहा, "कार्यक्रम में आने से पहले मैं यह सोच रहा था कि अस्पताल की नई इमारत का निर्माण कार्य जल्दी हो गया है या फिर मैं ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री पद पर रह पाया। क्योंकि महाराष्ट्र में लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहा जा सकता है। यह प्रदेश का इतिहास रहा है।"

Similar News