विदर्भ की सिंचाई परियोजनाएं निर्धारित समय पर पूरी होंगी : फडणवीस

विदर्भ की सिंचाई परियोजनाएं निर्धारित समय पर पूरी होंगी : फडणवीस

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-17 15:46 GMT
विदर्भ की सिंचाई परियोजनाएं निर्धारित समय पर पूरी होंगी : फडणवीस

डिजिटल डेस्क,  चिमूर (चंद्रपुर)। पिछली सरकारों ने विदर्भ का जो सिंचाई बैकलॉग निर्माण किया, उसे समाप्त करने की दिशा में सरकार काम कर रही है। सरकार किसी भी विषय में दूसरे विभागों का हक छीनने के पक्ष में नहीं, लेकिन अपना अधिकार छोड़ने के पक्ष में भी नहीं है। विदर्भ की सिंचाई परियोजनाएं निर्धारित समय पर पूरा करने के प्रति सरकार कमिटेड है। CM देवेंद्र फडणवीस ने चिमूर में आयोजित शहीद स्मृति दिवस समारोह में यह कहा।

गुरुवार को CM ने कहा कि विदर्भ के सिंचाई प्रोजेक्ट, विशेष रूप से गोसीखुर्द को लेकर जलसंपदा मंत्री गिरीश महाजन पर कटाक्ष करते हुए स्पष्ट किया कि वह CM होने के कारण विदर्भ को कोई अतिरिक्त धनराशि नहीं दे रहे है। इस अवसर पर वित्त नियोजन और वनमंत्री सुधीर मुनगंटीवार, जलसंपदा मंत्री गिरीश महाजन, आदिवासी विकास राज्यमंत्री अंब्रिशराव आत्राम आदि उपस्थित थे। 

दिखाए काले झंडे

अनुसूचित जाति-जनजाति प्रवर्ग के साथ ही अन्य लोगों की छात्रवृत्ति की राशि कम करने के विरोध में CM का काफिला, जब जांभुलघाट से चिमूर की ओर आ रहा था। तब नागरिकों ने काले झंडे दिखाकर उनका विरोध किया। वहीं, माना जनजाति वैधता प्रमाणपत्र न मिलने के विरोध में परिसर के लोगों ने प्रदर्शन करने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने सजगता के साथ बचा लिया। किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी को लेकर तहसील कांग्रेस कमेटी की ओर से भी प्रदर्शन किया गया, जिसका नेतृत्व पूर्व जिपंं अध्यक्ष सतीश वारजुरकर ने किया।

Similar News