नागपुर में अब बारिश के नहीं आसार, बढ़ने लगा तापमान

नागपुर में अब बारिश के नहीं आसार, बढ़ने लगा तापमान

Anita Peddulwar
Update: 2021-02-22 04:47 GMT
नागपुर में अब बारिश के नहीं आसार, बढ़ने लगा तापमान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर में अब धीरे-धीरे तापमान में थोड़ी-थोड़ी वृद्धि हो रही है। आसमान से बादलों का डेरा छंट रहा है। उत्तर-पूर्वी हवा चलने से  ठंड कम होते जा रही है।  सोमवार की सुबह से तेज धूप निकल आई जिससे ठंड से राहत मिली।  शनिवार की अपेक्षा रविवार को तापमान ज्यादा रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 25 फरवरी तक मौसम शुष्क बना रहेगा। दिन में अच्छी धूप खिलेगी। अगले कुछ दिन तक तापमान इसी के आस-पास बना रहेगा। तापमान में बहुत ज्यादा परिवर्तन  की संभावना नहीं है। बारिश की तो अब लगभग संभावना नहीं है। 

Tags:    

Similar News