लोकसभा नहीं विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं चव्हाण, नांदेड के कांग्रेस नेताओं की चाहत

लोकसभा नहीं विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं चव्हाण, नांदेड के कांग्रेस नेताओं की चाहत

Tejinder Singh
Update: 2018-11-15 15:11 GMT
लोकसभा नहीं विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं चव्हाण, नांदेड के कांग्रेस नेताओं की चाहत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के गृह जिले नांदेड के कांग्रेस नेता चाहते हैं कि चव्हाण लोकसभा की बजाय विधानसभा का चुनाव लड़े। जिससे वे मुख्यमंत्री पद के दावेदार बन सके। सूत्रों के अनुसार चव्हाण इस बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। गुरुवार से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में लोकसभा चुनाव के लिए लोकसभा क्षेत्रवार समीक्षा का काम शुरु हुआ। इस दौरान चव्हाण ने राज्य की 48 लोकसभा सीटों की परिस्थिति की जानकारी पार्टी नेताओं के सामने रखी।

सूत्रों के अनुसार इस दौरान नांदेड के कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अशोक चव्हाण को इस बार विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए। इन नेताओं का कहना था कि इस बारे में पार्टी हाईकमान फैसले ले। नांदेड के कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे अपनी जगह अपनी पत्नी अमिता चव्हाण या अपनी बेटी को लोकसभा चुनाव लड़ाए। बता दें कि चव्हाण फिलहाल लोकसभा सदस्य और उनकी पत्नी अमिता नांदेड की भोकर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक हैं। चव्हाण 1999 व 2004 में मुखेड विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे।

 पहले दिन 20 लोकसभा क्षेत्रों की समीक्षा
दिनभर चली समीक्षा बैठक में मराठवाडा की 8 और पश्चिम महाराष्ट्र की 12 लोकसभा सीटों की समीक्षा की गई। तीन दिनों के भीतर राज्य की 48 लोकसभा क्षेत्रों की समीक्षा की जानी है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव राकांपा के साथ मिलकर लड़ने वाली है। राकांपा समझौते में आधी यानि 24 सीटे चाहती है। फिलहाल कांग्रेस इसके लिए तैयार नहीं और सभी 48 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी में जुटी है। इस बारे में पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि ‘हम एक स्वतंत्र दल है। भले ही हम सभी 48 सीटों पर चुनाव न लड़े लेकिन सभी 48 सीटों पर अपनी ताकत और कमजोरियों की समीक्षा करना चाहते हैं।’ 

.

Similar News