अब नागपुर से दिल्ली के लिए प्रतिदिन पार्सल सुविधा

अब नागपुर से दिल्ली के लिए प्रतिदिन पार्सल सुविधा

Anita Peddulwar
Update: 2020-11-24 10:10 GMT
अब नागपुर से दिल्ली के लिए प्रतिदिन पार्सल सुविधा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मध्य रेलवे नागपुर मंडल से देश की राजधानी दिल्ली के लिए पहली बार रोजाना पार्सल भेजने तथा वापसी के लिए एक विशेष पार्सल सेवा 20 नवंबर से शुरू की गई है। नागपुर से एक पार्सलयान, जिसकी वहन क्षमता 23 टन है, रोजाना सुबह नागपुर पार्सल में उपलब्ध रहेगी, जो उसी रात पार्सल स्पेशल क्र.-00761 रेनीगुंटा-निजामुदीन में अटैच करके रात 12.55 रवाना होगी। यह पार्सल स्पेशल बैतूल, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, आगरा रुकते हुए उसी दिन शाम 5.20 बजे निजामुदीन पहुंचेगी। उसी प्रकार पार्सलयान वापसी में निजामुदीन से नागपुर के लिए बुक पार्सल लेकर पार्सल स्पेशल-00762, जो सुबह 10.15 बजे निकलती है और उसी रात 10.15 बजे नागपुर पहुंचती है। उपरोक्त दोनों पार्सल सेवा रोजाना उपलब्ध है।

मंडल ने इन 3 दिन में कुल 876 पैकेज (335.63 क्विंटल) भेजे हैं। इस लोडिंग से 1,02,372 रुपये की आय प्राप्त हुई। इसके पहले नागपुर मंडल ने कोलकाता (शालीमार) के लिए भी 2 लिंक पार्सलयान सेवा, जिसकी वहन क्षमता 46 टन है, शुरू की। जो पार्सल स्पेशल  क्र.-00113 मुंबई-शालीमार में नागपुर से अटैच होते हैं, जो रोजाना दोपहर 2.45 बजे रवाना होकर कोलकाता दूसरे दिन सुबह 11.35 बजे पहुंचते हैं। वापसी में यह दोनों पार्सलयान स्पेशल-00114 शालीमार-मुंबई में लगकर रात 9.25 बजे निकलते हैं तथा नागपुर दूसरे दिन शाम 7.30 बजे पहुंचते हैं। यह स्पेशल गोंदिया, दुर्ग, रायपुर , बिलासपुर झारसुगड़ा, राउरकेला, टाटानगर, खड़कपुर रुकेगी। 

फल-सब्जी व्यापारी लाभ उठाएं
नागपुर मंडल सभी प्रकार के  फल, सब्जी व्यापारियों से इन दोनों विशेष पार्सल गाड़ियों की सेवा का लाभ उठाने की अपील की है। वर्तमान में यह पार्सल सेवा काफी किफायती दर में पार्सल वहन कर रही है। 

Tags:    

Similar News