अब दो दिन पहले शुरू हो जाएगी नागद्वार यात्रा

अवधि बढ़ी अब दो दिन पहले शुरू हो जाएगी नागद्वार यात्रा

Anita Peddulwar
Update: 2022-06-30 08:53 GMT
अब दो दिन पहले शुरू हो जाएगी नागद्वार यात्रा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागद्वार यात्रा के लिए अवधि बढ़ा दी गई है। 23 जुलाई से यात्रा आरंभ हो जाएगी। पहले 25 जुलाई से यात्रा आरंभ होने वाली थी। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने अवधि बढ़ाने के लिए प्रयास किए थे। नर्मदापुरम जिले के जिलाधिकारी नीरजकुमार सिंह ने गडकरी को पत्र लिखकर अवधि बढ़ाने के संबंध में जानकारी दी है। श्री पद्मशेष सेवा मंडल के सचिव भगवान गिरडकर के नेतृत्व में विविध संगठनों के शिष्टमंडल ने गडकरी से भेंट की थी।

 पद्मशेष सेवा मंडल नागपुर, श्री क्षेत्र अंबामाता सेवा मंडल नागपुर, श्री राज राजेश्वर लंगर सेवा मंडल पचमढ़ी के प्रतिनिधि शामिल थे। यात्रा की अवधि बढ़ाने का निवेदन किया गया था। इस वर्ष यह यात्रा 25 जुलाई से 3 अगस्त तक कराने का निर्णय लिया गया था। गडकरी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह व नर्मदापुरम के जिलाधिकारी नीरजसिंह को पत्र भेजकर यात्रा की अवधि बढ़ाने को कहा था। लिहाजा यह यात्रा 23 जुलाई से 3 अगस्त तक कराने का निर्णय लिया गया है। नागपुर सहित विदर्भ से लाखों श्रद्धालु यात्रा के लिए जाते हैं। कोविड के कारण दो वर्ष यह यात्रा नहीं हो पाई। लिहाजा इस वर्ष अधिक दर्शनार्थी जुटने की संभावना है। गडकरी ने विविध संगठनों की इस मांग से मध्यप्रदेश प्रशासन का अवगत कराया।
 

Tags:    

Similar News