अब राहुल द्रविड़ को ‘ट्वीट’ कर चर्चा में आई नागपुर पुलिस

अब राहुल द्रविड़ को ‘ट्वीट’ कर चर्चा में आई नागपुर पुलिस

Anita Peddulwar
Update: 2021-04-13 07:15 GMT
अब राहुल द्रविड़ को ‘ट्वीट’ कर चर्चा में आई नागपुर पुलिस

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ को नागपुर पुलिस ने ट्वीट कर कहा है कि, जहां भी रहें शांत रहे, वरना नागपुर पुलिस से सामना होगा। काफी लोगों से इसे पसंद कfया है। इस ट्वीट से नागपुर पुलिस और राहुल द्रविड़ काफी चर्चा में है। गौरतलब है कि, इससे पूर्व मंगलयान लापता होने पर नागपुर पुलिस ने ट्वीट कर रहा था ‘वापस आ जाओ, नागपुर पुलिस चालान नहीं काटेगी’। नागपुर पुलिस के इस ट्वीट ने काफी चर्चा बटोरी थी।

पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ का एक विज्ञापन वायरल हुआ है। जिसमें वे सड़क पर जाम से घिरे हुए हैं। वे  कार से बाहर आकर काफी उत्साही अवस्था में अपनी बैट लहराते हुए लोगांे को धमका रहे है कि, वह इंदिरा नगर का गुंड़ा है। राहुल के इस विज्ञापन को मुंबई के बाद रविवार को नागपुर पुलिस ने भी ट्वीट किया। इससे यह संदेश दिया कि, जहां भी रहें शांति से रहें। सड़क पर उपद्रव न मचाएं। ज्यादा हार्न बजाकर साउंड पोल्युशन न फैलाएं, वरना रास्ते में नागपुर पुलिस खड़ी है। उससे सामना होगा। निपटना मुश्किल होगा। इस ट्वीट को काफी लोगों ने पसंद किया है। इस ट्वीट को लेकर एक बार फिर नागपुर पुलिस चर्चा में है।  उल्लेखनीय है कि, बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते पुलिस शहरवासियों से बार-बार अपील कर रही है कि, बेवजह घर से बाहर न निकलें। घर में रहकर खुद की और परिवार की सुरक्षा करें। तगड़े बंदोबस्त के लिए पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार की अगुवाई में रूट मार्च भी किया गया है। 


 

Tags:    

Similar News