अब आत्मा करेगी शरीर के तापमान से लेकर टिकट, मास्क, पहचानपत्र की जांच-जानिए खूबियां

अब आत्मा करेगी शरीर के तापमान से लेकर टिकट, मास्क, पहचानपत्र की जांच-जानिए खूबियां

Anita Peddulwar
Update: 2020-06-06 08:20 GMT
अब आत्मा करेगी शरीर के तापमान से लेकर टिकट, मास्क, पहचानपत्र की जांच-जानिए खूबियां

डिजिटल डेस्क, नागपुर । मध्य रेल के नागपुर मंडल के नागपुर रेलवे स्टेशन पर खास तरह की मशीन लगाई गई है। इस मशीन का नाम आत्मा है।  यह संक्रमण से बचने और मानव संपर्क कम करने का काम करेगी। इस मशीन से शरीर के तापमान, मुंह पर मास्क और टिकट के विवरण की जांच होगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कृष्णाथ पाटील की पहल पर यह नई व्यवस्था लागू की जा रही है। मंडल रेल प्रबंधक सोमेश कुमार के मार्गदर्शन में इस प्रणाली को स्थापित किया गया है।

जांच का परिणाम रेल यात्री को एलईडी स्क्रीन पर दिखेगा

जो भी यात्री स्टेशन पर पहुंचेंगे, मशीन उसके शरीर को स्कैन कर तापमान की जांच करेगी। मुंह पर मास्क है या नहीं इसकी भी जांच होगी। इसके बाद यात्री को डिवाइस में लगे हाई डेफिनेशन कैमरा में टिकट और पहचान पत्र दिखाना होगा। सभी जांच होने के बाद माइक से आगे बढ़ने की सूचना प्राप्त होगी। जांच के परिणाम यात्री को एलईडी स्क्रीन पर दिखेगा। साथ ही, वहां तैनात आरपीएफ जवान भी यात्रियों के साथ ही स्क्रीन पर नजर रखेंगे। तापमान ज्यादा होने पर प्रवेश नहीं मिलेगा। स्क्रीन में कुछ जगह पर वाणिज्यक विज्ञापन भी प्रदर्शित होता रहेगा।

 

 

Tags:    

Similar News