नागपुर में 12 नए पॉजिटिव के साथ कोरोना मरीजों की संख्या 571

नागपुर में 12 नए पॉजिटिव के साथ कोरोना मरीजों की संख्या 571

Anita Peddulwar
Update: 2020-06-02 10:27 GMT
नागपुर में 12 नए पॉजिटिव के साथ कोरोना मरीजों की संख्या 571

डिजिटल डेस्क, नागपुर। 12 नए मरीजों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही नागपुर में मरीजों की संख्या बढ़कर 571 हो गई है। जिला सूचना कार्यालय ने मरीजों की संख्या बढ़कर 571 होने की पुष्टि की है। मंगलवार को पॉजिटिव आए 12 में से 7 सैंपलों की जांच मेडिकल और 5 की मेयो की लैब में हुई है। मेयो लैब में जांचे गए सभी सैंपल पांचपावली में क्वारेंटाइन लोगों के हैं। जबकि मेडिकल में जांचे गए सैंपल वीएनआईटी में क्वारेंटाइन लोगों के हैं। 12 मरीजों में 9 भानखेड़ा, एक मोमिनपुरा, एक नाईकतालाब और एक बजाजनगर के मरीज का है। बजाजनगर से पॉजिटिव आया सैंपल न्यूरॉन अस्पताल की नर्स का है। 

नए इलाकों में बढ़ रहे हैं मरीज
शहर के नए इलाकों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। भानखेड़ा कोरोना का नया हॉटस्पॉट बन रहा है। यहां से पॉजिटिव मरीजों की संख्या 16 हो चुकी है। नाईकतालाब बांग्लादेश बस्ती के मरीजों की संख्या 39 और गड्‌डीगोदाम में 22 हो चुकी है। फिलहाल शहर में 32 प्रतिबंधित क्षेत्र हैं।

Tags:    

Similar News